ह्यूंदै सैंट्रो में अब नहीं आएंगे D-Lite और Era ट्रिम्स, नए वेरियंट में मिलेंगे ये फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन हैचबैक सैंट्रो कार को पिछले साल लांच किया था। ह्यूंदै ने नई कार का रंग रूप बिल्कुल ही बदल दिया और केवल नाम के अलावा पुरानी कार का कुछ भी शामिल नहीं किया। वहीं लांचिंग के कुछ महीने बाद ह्यूंदै ने सैंट्रो के लाइन-अप में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है।
Era एक्जीक्यूटिव ट्रिम लेगी जगह
कोरियन कार कंपनी ह्यूंदै ने सैंट्रो के सबसे सस्ते D-Lite और Era को बंद करने का फैसला किया है। वहीं कंपनी इन दोनों ट्रिम्स की जगह Era एक्जीक्यूटिव ट्रिम लेगी। खबरों के मुताबिक Era एक्जीक्यूटिव दोनों ट्रिम्स से बेहतर हैं, इसमें वे सभी फीचर शामिल हैं, जो दोनों शुरुआती लाइनअप्स में नहीं थे। कंपनी का मानना है कि सैंट्रो की बिक्री उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।
मैग्ना में ब्लूटूथ कनेक्ट्विटी के साथ ऑडियो सिस्टम
Era एक्जीक्यूटिव में फ्रंट पावर विंडो, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बॉडी कलर बंपर्स मिलेंगे। वहीं D-Lite में केवल काले बंपर ही आते थे। साथ ही, कंपनी से दूसरे लाइनअप मैग्ना वेरियंट में भी कुछ बदलाव किया है। मैग्ना के पेट्रोल और सीएनजी मैनुअल मॉडल्स में ब्लूटूथ कनेक्ट्विटी के साथ ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल्स जैसे फीचर मिलेंगे। इससे पहले यह फीचर केवल मैग्ना के एएमटी वेरियंट में ही मिलते थे।
ड्राइवर साइड बैग और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड
इसके अलावा Sportz एएमटी वेरियंट में रिअर व्यू पार्किंग कैमरा, फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स और फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स जैसे फीचर मिलेंगे। हालांकि नए सेफ्टी नॉर्म्स के मुताबिक सैंट्रो में अभी तक सभी वेरियंट्स में रिअर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड नहीं दिए गए हैं। केवल ड्राइवर साइड बैग और एबीएस ही सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड हैं।
कीमतों में 15 हजार रुपये तक बढ़ोतरी
हालांकि भी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है ह्यूंदै ने अपने नए अपडेटेड वेरियंट्स की कीमतों में कितने की बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि कीमतों में 15 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि सैंट्रो के बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.15 लाख रुपये से शुरू है और सैंट्रो का मुकाबला मारुति सुजुकी वैगन आर, सिलेरियो और टाटा टियागो से है।