फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Santro became expensive just before the festival, the company increased the price by 6000 rupees

बुरी खबर! त्योहारों से ठीक पहले महंगी हो गई Hyundai की ये कार, कंपनी ने 6000 रुपये तक बढ़ाई कीमतें

Thu, 15 Oct 2020 10:08 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro became expensive just before the festival, the company increased the price by 6000 rupees
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपने ग्राहकों को त्योहारों से ठीक पहले बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग कारों में से एक Santro की कीमतों को 6000 रुपये तक बढ़ा दिया है। पहले Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.25 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब बढ़ी कीमतों के बाद Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.31 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन


ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल्स की भी कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Santro Magna सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वेरिएंट की अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये हो गई है। 
विज्ञापन


Hyundai ने अपने Magna और Magna AMT वेरिएंट्स का कॉर्पोरेट एडिशन वेरिएंट्स भी लॉन्च किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 5.23 लाख रुपये और 5.72 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai ने अपनी Santro CNG के दो नए मॉडल भारत में किए लॉन्च

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motors India Ltd) ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Santro के दो नए ट्रिम्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। ये दोनों ही नए ट्रिम्स सीएनजी से चलते हैं। कंपनी ने इनका नाम बदल कर Magna Executive CNG और Sportz Executive CNG कर दिया है। इन नए ट्रिम्स के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने मौजूदा सीएनजी वेरिएंट Magna CNG और Sportz CNG की भारतीय बाजार में बिक्री बंद कर दी है। दोनों ही वेरिएंट्स में कई नए और खास फीचर्स दिए गए हैं। 
 

Magna Executive CNG

  • Magna Executive CNG की एक्स-शोरूम कीमत 5.87 लाख रुपये है, जो पुराने मॉडल से 1,800 रुपये महंगी है। 

  • परफॉर्मेंस की बात करें इसमें पावर के लिए 1.1-लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.18 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर  85.32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। 
  • नए वेरिएंट वाली कार में स्टैंडर्ड 2-DIN स्टीरियो सिस्टम दिया गया है, जो दो स्पीकर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल से लैस है।

 

Sportz Executive CNG 

  • Sportz Executive CNG की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। खास बात यह है कि नया वेरिएंट पुराने वर्जन से भी सस्ता है। बता दें कि Sportz CNG की एक्स-शोरूम कीमत 6.2 लाख रुपये थी।

  • इसमें पावर के लिए 1.1-लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.18 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर  85.32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। 
  • नए वेरिएंट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.95-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में ग्राहकों को नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed