फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Santro based Eon replacement coming soon in india

हुंडई लाएगी सेंट्रो का सस्ता वर्जन, मारुति ऑल्टो को मिलेगी चुनौती

Thu, 09 May 2019 12:06 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 09 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro based Eon replacement coming soon in india
Hyundai

हुंडई ने अक्टूबर 2018 के आसपास अपनी छोटी कार EON को बंद कर दिया था, क्योकिं मार्किट में नई सेंट्रो की एंट्री हो चुकी थी। ऑटो कार इंडिया के मुताबिक हुंडई अब सेंट्रो के एक बेस वेरिएंट पर काम कर रही है जोकि सस्ता होगा। इस समय हुंडई के पास एंट्री लेवल सेगमेंट में कोई कार नहीं है ऐसे में यह माना जा रहा है की सेंट्रो का नया बेस वेरिएंट कंपनी की बंद हो चुकी EON की जगह लेगा।

विज्ञापन

 

एंट्री लेवल सेगमेंट में मारुति ऑल्टो का दबदबा

इस समय हुंडई की नई सेंट्रो की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि मारुति ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में यहां पर कीमत में करीब 96 हजार रुपये का फर्क है। और ये जो करीब लाख रुपये का गैप है यह उन ग्राहकों के लिए काफी मायने रखता है जो एक बेसिक कार की चाहत रखते हैं। ऑल्टो के अलावा ग्राहकों के पास क्विड और रेडीगो जैसी कारें भी ऑप्शन में हैं।   

विज्ञापन

 
क्या सेंट्रो के सस्ते मॉडल में मिलेगी क्वालिटी और फीचर्स?

इस समय सेंट्रो में 5 वेरिएंट्स D-Lite, Era, Magna, Sportz और  Asta उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 3.90 लाख रुपये से लेकर 5.65 लाख रुपये तक जाती है। वही सेंट्रो के बेस्ट वेरिएंट D-Lite में AC की सुविधा भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की अगर कंपनी सेंट्रो के लो-बजट मॉडल पर काम कर रही है तो कहां तक इसकी कीमत और फीचर्स के साथ समझौता किया जायेगा, क्योकिं नया नियमों के मुताबिक अब नई हर नई कार में ABS और एयरबैग स्टैण्डर्ड फीचर्स हो गये हैं। हुंडई ने सैंट्रो जिंग को साल 2014 तक बंद कर दिया था। एक तरफ जहां मार्किट एंट्री लेवल से ऊपर बढ़ रहा है तो वही दूसरी तरफ एंट्री लेवल सेगमेंट के ग्राहकों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। ऐसे में यह तय है कि कंपनी भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट में फिर से आने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed