स्मार्टफोन से स्टार्ट और बंद होगी Hyundai की कारें, जल्द लॉन्च होगी टेक्नोलॉजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै जल्द ही एक बड़ी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। ह्यूंदै मोटर्स के ग्राहक अपनी कारों को अब मोबाइल फोन की मदद से अनलॉक कर सकेंगे। इसके लिए कार कंपनी ने स्मार्टफोन बेस्ड डिजिटल-की तैयार की है। भविष्य में यह नई डिजिटल की परंपरागत चाबी की जगह ले लेगी।
एनएफसी और ब्लूटुथ पर करेगी काम
ह्यूंदै की नई डिजिटल चाबी नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) के साथ ब्लूटुथ लो एनर्जी पर काम करेगी। इस चाबी का इस्तेमाल केवल चार लोग ही कर सकेंगे।
डोर हैंडल से कुछ से.मी. की दूरी पर होगा एक्टिव
इसके लिए कार के डोर हैंडल्स पर एनएफसी एंटीना लगाया जाएगा और एंटीना जैसे ही डिजिटल चाबी वाला स्मार्टफोन स्कैन करेगा, वैसे ही कार भी अनलॉक हो जाएगी। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फीचर तभी काम करेगा, जब स्मार्टफोन डिवाइस और रीडर कुछ ही सेंटीमीटर की दूरी पर होंगे।
केवल चार लोग कर सकेंगे इस्तेमाल
वहीं कार का इंजन भी तभी स्टार्ट या बंद होगा, जब स्मार्टफोन वायरलैस पैड पर रखा होगा। केवल चार लोग ही इस डिजिटल की का इस्तेमाल कर पाएंगे और उनकी डिटेल्स कार के मिरर पोजिशन, सीट पोजिशन, स्टीयरिंग व्हील अलाइनमेंट, डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम में सेव हो जाएंगी। जैसे ही उन चार में से कोई एक ड्राइवर कार में बैठेगा, सिस्टम उसके मुताबिक एडजस्ट हो जाएगा। वहीं ब्लूटुथ लो एनर्जी तब काम करेगा, जब डिजिटल चाबी से कार खोलना मुश्किल होगा।
स्पीड लिमिट का भी फीचर होगा
ह्यूंदै इस एडवांस फीचर को आने वाली किआ कारों के साथ ह्यूंदै की कारों में भी देगी। एक एप को डाउनलोड करके स्मार्टफोन को डिजिटल चाबी बनाया सकेगा।