फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai motors production plants halts operations due to coronavirus outbreak in wuhan china

कोरोना वायरस का कहर: कलपुर्जों की आपूर्ति रुकने से Hyundai Motors ने उत्पादन रोका

Tue, 04 Feb 2020 04:22 PM IST
अमर शर्मा पीटीआई, सियोल
पीटीआई, सियोल Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Feb 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
hyundai motors production plants halts operations due to coronavirus outbreak in wuhan china
Hyundai RD Centre - फोटो : Social Media
दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर) ने मंगलवार को अपनी एक असेंबली लाइन पर काम रोक दिया। कंपनी ने बताया कि इसकी वजह चीन में कोरोना वायरस की वजह से कलपुर्जों की आपूर्ति बाधित होना है। 
विज्ञापन


ग्लोबल कार इंडस्ट्री एक-दूसरे के साथ मांग और आपूर्ति के कारण बहुत नजदीक से जुड़ी हुई है। हुंदै को इससे पहले 2011 में जापान में आई सुनामी के वक्त आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से अपना उत्पादन रोकना पड़ा था। उस समय कंपनी की आपूर्तिकर्ता रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स का कारखाना बंद हुआ था जो उसे एक अहम कंप्यूटर चिप की आपूर्ति करता है। 
विज्ञापन

हुंदै की प्रवक्ता ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस फैलने की वजह से वायरों से जुड़े कलपुर्जों की उसकी खरीद प्रभावित हुई है। इस वजह से उसे उत्पादन रोकना पड़ा है। 

प्रवक्ता ने कहा, "फिलहाल उल्सान स्थित उसके प्लांट नंबर 5 में Genesis sedans (जेनेसिस सेडान) के उत्पादन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।" 

कंपनी अभी और लंबी अवधि के लिए काम रोकने के बारे में विचार कर रही है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अभी इसकी संभावना का अनुमान नहीं लगा सकती हैं कि उत्पादन कब से शुरू होगा। कंपनी अपने श्रमिक संगठनों से अन्य संयंत्रों में भी संभावित अस्थायी काम बंदी को लेकर बातचीत कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा, "हालात ठीक नहीं लग रहे।" 
विज्ञापन

बता दें कि यह घातक वायरस जो पहली बार मध्य चीनी शहर वुहान में सामने आया। वुहान, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में ऑटो इंडस्ट्री का केंद्र है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यह 20 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। 

इस जानलेवा वायरस ने चीन में व्यापक रूप से व्यापार बंद ठप कर दिया है और चीन में दुनिया भर से आने और जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। इससे यह चिंता भी उठ खड़ी हुई हैं कि इससे चीन की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed