फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai motors india to raise prices of all cars from june by 2 percent

ह्यूंडई मोटर जून से क्रेटा को छोड़ सभी कारों के दामों में करेगा दो फीसदी की बढ़ोतरी

Tue, 22 May 2018 05:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Hyundai motors india to raise prices of all cars from june by 2 percent

ह्यूंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी, हाल ही लांच हुई क्रेटा को छोड़कर अपनी सभी मॉडल की कारों के दामों में जून 2018 से दो फीसदी की वृद्धि करेगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के लिए लागत में आ रही बढ़ोतरी को कारक बताया है। एचएमआईएल 3.3 लाख रुपये की कीमत वाली छोटी कार ईआन से लेकर 25.44 लाख रुपये की कीमत वाली प्रीमियम एसयूवी टक्सन तक बेचती है।

विज्ञापन


इसलिए बढ़ा दी कीमतें
एचएमआईएल के सेल्स व मार्केटिंग निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी अभी तक कमोडिटी दाम में बढ़ोतरी, ईधन के दाम बढ़ने के कारण माल ढुलाई की लागत व कुछ उपकरणों का सीमा शुल्क बढ़ने से कार बनाने की लागत में हुई वृद्धि को खुद ही झेल रही थी। 
विज्ञापन


क्रेटा को नहीं किया है शामिल
उन्होंने आगे कहा कि अब हम इस लागत में हुई बढ़ोतरी को अपने ग्राहकों से बांटने के लिए बाध्य हैं, जिसके कारण जून 2018 से हम अपने उत्पादों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ा रहे हैं। हालांकि इस बढ़ोतरी में बीते सोमवार को लांच हुई 9.44 लाख रुपये से 15.03 लाख रुपये की कीमत वाली एसयूवी कार क्रेटा को नहीं शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed