Hyundai की Elantra फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, इन फीचर्स की वजह से है अपने सेगमेंट में सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai ने भारत की पहली फुली कनेक्टेड प्रीमियम सेडान कार एलांट्रा (ELANTRA) को भारत में लॉन्च दिया है । इस बार यह कार पहले से ज्यादा एडवांस्ड और स्मार्ट होकर आई है । कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 15.89 लाख रुपये रखी है । इस कार 34 ब्लूलिंक फीचर्स की साथ नया BS6 इंजन में है।
इंजन
नई Elentra में 1999cc का NU पेट्रोल (BS6) इंजन मिलता है जो 152@6200rpm19.6kgm@4000rpm इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है । खास बात यह है कि कार के दोनों इंजन 14.60 kmpl की माइलेज देते हैं। हालांकि डीजल में BSVI कब तक आएगा, इस बारे में अभी कुछ भी कह पाना सही नहीं होगा, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही नई एलांट्रा को डीजल इंजन में भी उतार देगी।
डायमेंशन
बात डायमेंशन की करें तो कार की लंबाई 4,620 mm, चौड़ाई 1,800 और उंचाई 1,465 mm है जबकि इसका व्हीलबेस 2,700 mm है।
फीचर्स
नई एलांट्रा में वायरलेस चार्जेर, Ventilated सीट्स, ऑटो क्रूज कंट्रोल, टिल्ट और टेलीस्कोपिकस्टीयरिंग, रियर AC वेंट, सीट्स को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है इसके आलावा सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सीटबेल्ट रिमांडर,रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मोनिटरिंग, हिल असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।