2019 Hyundai Elitei20 में कंपनी ने किए बड़े बदलाव, 8,000 रुपए तक बढ़ी कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई इंडिया ने अपनी कार एलीट i20 मे कुछ अहम बदलाव करके कार को एक नए तरीके से पेश कर दिया है। कंपनी ने एलीट i20 के मैग्ना वेरिएंट में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ स्टीयरिंग से कंट्रोल होने वाला ऑडियो सिस्टम और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं जिससे इस कर की कीमत में 25,000 रुपए तक का इजाफा हुआ है।
इसके अलावा कंपनी ने कार के बेस वेरिएंट एरा में स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स दिया है जिससे इसके एरा एडिशन की कीमत 8,000 रुपए तक बढ़ गई है। बता दें, हुंडई एलीट i20 के बेस पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए है और इसके डीजल बेस वेरिएंट की कीमत दिल्ली में 6.88 लाख रुपए हो गई है।
कुछ समय पहले भी किए थे अहम बदलाव
बता दें, कंपनी अब तक Sportz और Asta के दो अलग वेरिएंट बाजार में मौजूद थे जिन्हें अब एक करके Sportz+ का नाम दिया गया है। नए वेरिएंट यानी Sportz+ के पेट्रोल इंजन मॉडल में मैन्युअल और सीवीटी का विकल्प दिया जाएगा।
नए वेरिएंट Sportz+ में 15-इंच गन-मेटल अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,ऐपल कारप्ले, रिवर्स कैमरा, फ्रंट सेंटर ऑर्म रेस्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और टिल्ट/टेलेस्कोपिक अजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। बता दें,Sportz+ के सीवीटी वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-टोन वर्जन में 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, अडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और इंटीरियर में एक अलग कलर पैकेज भी दिया गया है।