फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai launch the elite i20 with some updates,

2019 Hyundai Elitei20 में कंपनी ने किए बड़े बदलाव, 8,000 रुपए तक बढ़ी कीमतें

Mon, 21 Jan 2019 01:01 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 21 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Hyundai launch the elite i20 with some updates,
Hyundai Elite i20

हुंडई इंडिया ने अपनी कार एलीट i20 मे कुछ अहम बदलाव करके कार को एक नए तरीके से पेश कर दिया है। कंपनी ने एलीट i20 के मैग्ना वेरिएंट में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ स्टीयरिंग से कंट्रोल होने वाला ऑडियो सिस्टम और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं जिससे इस कर की कीमत में 25,000 रुपए तक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने कार के बेस वेरिएंट एरा में स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स दिया है जिससे इसके एरा एडिशन की कीमत 8,000 रुपए तक बढ़ गई है। बता दें, हुंडई एलीट i20 के बेस पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए है और इसके डीजल बेस वेरिएंट की कीमत दिल्ली में 6.88 लाख रुपए हो गई है।

विज्ञापन

Hyundai launch the elite i20 with some updates,
Hyundai i20 elite

कुछ समय पहले भी किए थे अहम बदलाव
बता दें, कंपनी अब तक Sportz और Asta के दो अलग वेरिएंट बाजार में मौजूद थे जिन्हें अब एक करके Sportz+ का नाम दिया गया है। नए वेरिएंट यानी Sportz+ के पेट्रोल इंजन मॉडल में मैन्युअल और सीवीटी का विकल्प दिया जाएगा।

नए वेरिएंट Sportz+ में 15-इंच गन-मेटल अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,ऐपल कारप्ले, रिवर्स कैमरा, फ्रंट सेंटर ऑर्म रेस्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और टिल्ट/टेलेस्कोपिक अजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। बता दें,Sportz+ के सीवीटी वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-टोन वर्जन में 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, अडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और इंटीरियर में एक अलग कलर पैकेज भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed