हुंडई ने लॉन्च की हैचबैक कार आई20 एलीट, जानें कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक आई20 एलीट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आई 20 को नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। कार को नए ड्यूल टोन एक्सीटीरियर कलर विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
इन रंगों में पैसन रेड और पोलार व्हाइट शामिल है जिसमें काले रंग की रूफ दी जा रही है। इसके अलावा आई20 में अब ब्लैक इंटीरियर लगाया गया है और कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए नारंगी रंग का इंसेट्स दिया गया है।
इसके साथ ही कार में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है जिसकी शुरुआत हुंडई ने अपने फेसलिफ्टेड ग्रैंड आई10 से पिछले महीने की थी। अन्य फीचर्स के तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी विद एंड्रायड ऑटो, एपल कार प्ले और माइक्रोलिंग विद स्मार्टफोन नेवीगेशन व वाइस रिकग्नीशन सिस्टम भी मिल रहा है।
जानें काट की कीमत और स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इन फीचर्स के अलावा नई आई20 में सुरक्षा फीचर का भी ख्याल रखा है। हुंडई ने इस कार में 6 एयरबैग, ऑटो हेडलैंप्स, कीलेस एंट्री, टिल्ट टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग अडजस्ट और 16 इंच डायमंड कट एलॉय व्हील दिया है।
नई आई20 एलीट 1.2 कापा ड्यूल वीटीवीटी पेट्रोल इंजन के वेरिएंट में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, 1.4 ड्यूल वीटीवीटी पेट्रोल 4 स्पीड ऑटोमेटिक के साथ और 1.4 यू2 सीआरडीआई डीजल 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, हौंडा जैज और फोक्सवैगन पोलो से है।
कार लॉन्चिंग के दौरान हुंडई मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक वाई के कू ने कहा कि आई20 को विश्वभर के कार बाजार से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। 2014 में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी ने इस कार की 300,00 यूनिट्स को बेजा है।
2014 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक यह देश की टॉप टेन सेलिंग कारों में शामिल रही है। हुंडई ने अब तक देश में इसकी 3 लाख यूनिट की बिक्री की है। कीमत की बात करें तो कार की एक्स शोरूम कीमत 5,36,624 रुपये से शुरू होती है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 9,09,064 रुपये है।