Hyundai ने लांच की अपनी सबसे बड़ी लग्जरी कार, 8 सीटों के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई के परिवार में एक लग्जरी कार का नाम जुड़ गया है। कंपनी ने अपनी सबसे बड़ी लग्जरी SUV Palisade को लॉस एंजेलिस आॅटो शो में पेश कर दिया है। बता दें, हुंडई की यह SUV भारत में पहले से मौजूद Santa Fe से कहीं ज्यादा बड़ी और स्पेशियस है। हुंडई Palisade में आठ यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
हुंडई की नई Palisade में कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। कार में 3 रो के साथ 8 सीटें दी गई हैं। नई फ्लैगशिप SUV को 8 स्पीड ऑटोमेटिक और ऑल व्हील ड्राइव विकल्प के साथ उतारा गया है। हुंडई Palisade में दमदार 3.3 लीटर का V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 291एचपी की पावर और और 355 एनएम का टार्क जनरेट करता है।
कार के डैशबोर्ड में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जबकि ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का टीएफटी डिस्पले दिया गया है। कार में स्पेस बढ़ाने के लिए दूसरी और तीसरी पंक्ति वाली सीटों को जोड़ा जा सकता है।
इसके साथ ही कार में बैठे सभी यात्रियों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। हालांकि भारत में इस कार की लांचिंग को जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। क्योंकि यह कार यहां के ग्राहकों के हिसाब से काफी बड़ी और कीमत में काफी प्रीमियम हो सकती है।