फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai India offering discount on its Hyundai Grand i10 Nios, Read July 2020 Offer

इस महीने Hyundai की Grand i10 Nios पर मिल रहा है 25000 रुपये का डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Mon, 27 Jul 2020 07:45 PM IST
Shreedhar Mishra श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hyundai India offering discount on its Hyundai Grand i10 Nios, Read July 2020 Offer
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai

Hyundai Grand i10 Nios भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय कार है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,06,990 रुपये है। ऐसे में अगर आप इस महीने इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है। दरअसल ह्यूंदै की तरफ से इस जुलाई Grand i10 Nios पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आज हम आपको इस कार पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। 

विज्ञापन


क्या है ऑफर? 


इस महीने Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर आप 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर के तहत टीचर, सीए, मेडिकल प्रोफेशनल, कॉर्पोरेट कर्मचारी और एसएमई को स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर में कार पर तीन साल की अनलिमिटेड वारंटी और रोड साइड असिस्टेंट शामिल हैं। 

विज्ञापन


इंजन


Hyundai Grand i10 Nios पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में उपलब्ध है।


परफॉर्मेंस

  • इसका 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन 83 PS की मैक्सिमम पावर और 113.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1186 सीसी का डीजल इंजन 75 Ps की मैक्सिमम पावर और 190.24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


माइलेज

  • इसके पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.7 Kmpl का माइलेज मिलता है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.5 Kmpl का माइलेज मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन में 26.2 Kmpl का माइलेज मिलता है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 26.2 Kmpl का माइलेज मिलता है।

 


सस्पेंशन 


इसके फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है। 


ब्रेकिंग 


इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।


डाइमेंशन 


Hyundai Grand i10 Nios की लंबाई 3840 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1530 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर है।


कितने लोग बैठ सकते हैं?


इस कार में एक साथ 5 लोग बैठ सकते हैं।


फ्यूल टैंक


इसमें 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed