{"_id":"5b9a4f4d867a557f0e718c7c","slug":"hyundai-i30-spied-during-testing-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडंई i10 और i20 के बाद अब बाजार में आ रही है i30","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हुडंई i10 और i20 के बाद अब बाजार में आ रही है i30
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
hyundai i30
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडंई i10 और i20 की शानदार सफलता के बाद अब कंपनी आपके लिए ला रही है i30। इस नई कार को बहुत बार भारत की सड़कों पर देखा जा चुका है लेकिन अब यह पूरी तरह से भारतीय सड़कों पर फर्राटा भरती दिखाई देगी। फिलहाल इस कार को चेन्नई की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
विज्ञापन
हुडंई की इस कार को जब देखा गया तो इसके पीछे ‘1.6D' का बैज लगा था जिससे यह तो पक्का हो गया है कि इस कार में भी हुंडई क्रेटा और वरना में दिया जाने वाला इंजन होगा। बता दें कि, हुंडई i30 कंपनी की एक प्रीमियम हैचबैक कार होगी। जो कि आम हैचबैक कार से अलग होगी। इसको देखकर कहा जा सकता है कि यह सभी हैचबैक कार की छुट्टी कर सकती है।
विज्ञापन
हुंडई i30 ने कई विदेशी बाजारों में अपने पैरों को टिका रखा है। इसे यूरोपीय देशों के साथ-साथ अमेरिकी देशों में भी बेचा जा रहा है। विदेशी मार्केट में बिकने वाली हुंडई i30 में यूरो-VI मानक वाला इंजन लगा है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि भारत में यह इस इंजन के साथ नहीं उतारी जाएगी।
विज्ञापन
वैसे अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि हुंडई i30 भारत में कब लांच होगी। कंपनी ने इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।