{"_id":"61716478787ab11e9a2fd379","slug":"hyundai-creta-2022-interior-exterior-images-leaked-hyundai-creta-facelift-2022-launch-date-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2022 Hyundai Creta: लॉन्चिंग से पहले नई क्रेटा की तस्वीरें आईं सामने, एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन का खुलासा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2022 Hyundai Creta: लॉन्चिंग से पहले नई क्रेटा की तस्वीरें आईं सामने, एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन का खुलासा
Thu, 21 Oct 2021 06:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:45 PM IST
सार
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी को नवंबर 2021 में एक मिड-लाइफ अपडेट देने वाली है।
विज्ञापन
2022 Hyundai Creta Teaser
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी को नवंबर 2021 में एक मिड-लाइफ अपडेट देने वाली है। लॉन्चिंग से पहले, कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की टीजर तस्वीर जारी की है, जिससे एसयूवी के दिलचस्प डिटेल्स का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 Hyundai Creta फेसलिफ्ट मॉडल को सबसे पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद भारत में साल 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। अपडेटेड मॉडल को कैमोफ्लेज (यानी पूरे ढके हुए) अवतार में पहले ही देखा जा चुका है, जिसे कोरिया और इंडोनेशिया में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया।
कैसे है एक्टीरियर लुक
लेटेस्ट टीजर से इस बात की पुष्टि होती है कि नई ह्यूंदै क्रेटा 2022 का फ्रंट लुक नेक्स्ट जनेरेशन Tucson (ट्यूशॉ) से प्रेरित होगा। ह्यूंदै की आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज के साथ नई डिजाइन की गई पैरामीट्रिक ग्रिल इसे एक नया लुक देगी। मौजूदा मॉडल की तुलना में, नए मॉडल में ज्यादा चौकोर आकार की हेडलैंप यूनिट्स होंगी, जो पहले की तुलना में थोड़ी नीचे रखी गई हैं। इसके एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) नई ट्यूशॉ से ली गई लगती हैं। नई क्रेटा फेसलिफ्ट में नए बंपर, नई फॉक्स स्किड प्लेट और फॉग लैंप असेंबली, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील और स्प्लिट टेललैंप दिए जाने की संभावना है।

इंटीरियर और फीचर्स
2022 Hyundai Creta Teaser
- फोटो : For Reference Only
2022 Hyundai Creta फेसलिफ्ट मॉडल का इंटीरियर लेआउट में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, एसयूवी नई लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ आ सकती है। खबर यह भी है कि वाहन निर्माता नए मॉडल को HUD (हेड-अप यूनिट), 360 डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सहित कुछ एडवांस्ड फीचर्स के साथ उतार सकती है। बाकी फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे ही हो सकते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
2022 Hyundai Creta Teaser
- फोटो : For Reference Only
इंडोनेशिया में, नई Hyundai Creta 2022 को एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। यहां, एसयूवी पहले की तरह, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन विकल्पों के साथ आने की संभावना है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 140 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
मौजूदा मॉडल की तरह ही, 2022 Hyundai Creta फेसलिफ्ट टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट सिर्फ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। एसयूवी मॉडल लाइनअप 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ भी उपलब्ध होगा।