फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Aura becomes expensive up to Rs 6000, read the prices of all the variants

6000 रुपये तक महंगी हो गई Hyundai Aura, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें

Fri, 16 Oct 2020 06:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 16 Oct 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Aura becomes expensive up to Rs 6000, read the prices of all the variants
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai

अगर आप Hyundai Aura खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक निराश करने वाली खबर है। दरअसल ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी सबकॉम्पैक्ट सेडान की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब देश में त्योहारी सीजन दस्तक दे रहा है। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इस समय जहां ज्यादातर कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं, ह्यूंदै ने अपनी कई कारों की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में अब Hyundai Aura भी शामिल हो गई है।कंपनी ने इसकी कीमतों को 6000 रुपये तक बढ़ा दिया है। पहले के मुकाबले इसके सभी वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन

बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.22 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.28 लाख रुपये तक जाती है।

ऐसे में अब देखना होगा कि बढ़ी कीमतों के बाद कार की बिक्री पर कितना असर पड़ता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Aura: परफॉर्मेंस


Hyundai Aura की परफॉर्मेंस की बात करें तो भारतीय बाजार में यह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें इंजन स्मार्ट ऑटो AMT और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।


Hyundai Aura: ब्रेकिंग और सस्पेंशन 


Hyundai Aura के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, अगर स्पेशन फीचर्स की बात करें तो Hyundai Aura के फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है। 

 

विज्ञापन

Hyundai Aura: डाइमेंशन 


Hyundai Aura की लंबाई 3,995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,680 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,520 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,450 मिलीमीटर है।


Hyundai Aura: फ्यूल टैंक 


Hyundai Aura में 37 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed