फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai 7 seater suv in india will be called hyundai alcazar know price specifications features and launch details

Hyundai Alcazar: जल्द लॉन्च हो रही ह्यूंदै की 7-सीटर SUV, जानिए कीमत और किन एसयूवी से होगा मुकाबला

Thu, 25 Feb 2021 12:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 12:02 PM IST
सार

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के एमडी और सीईओ एस एस किम ने इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा, "साल 2021 एचएमआईएल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि हम एक नए सेगमेंट में एंट्री करने और इसे नई परिभाषा देने के लिए तैयार हैं।" 

विज्ञापन
hyundai 7 seater suv in india will be called hyundai alcazar know price specifications features and launch details
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai

विस्तार

देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि उसकी आनेवाली 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी कार का नाम Alcazar (अलकाजार) होगा। कंपनी ने अपनी कार के इस नाम को 2020 में रजिस्टर कराया था। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही देश में ह्यूंदै के 25 साल पूरे होने पर अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Alcazar का ग्लोबल डेब्यू करेगी। यहां जानिए ह्यूंदै की आनेवाली इस एसयूवी के नाम का क्या मतलब है और इसकी सारी डिटेल्स। 
विज्ञापन

कैसी होगी

ह्यूंदै Alcazar एसयूवी को पहले कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Hyundai Alcazar का स्टाइल और डिजाइन Hyundai Creta (क्रेटा) जैसा हो सकता है। असल में यह क्रेटा का एक लंबा और ज्यादा प्रीमियम वर्जन हो सकता है। Alcazar का स्पेनिश में मतलब किला या महल होता है। ह्यूंदै ने अपनी नई एसयूवी का नाम Alcazar रखा है। ऐसे में इस एसयूवी में ढेर सारे लग्जरी फीचर दिए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर लुक

एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो, उम्मीद है कि Alcazar में हाई माउंटेड एलईडी डीआरएलएस और मौजूदा क्रेटा में पाए जाने वाले स्प्लिट फ्रंट हेडलैंप मिलेंगे। फ्रंट मेन ग्रिल भी नया होगा। साथ ही इसके बंपर स्पोर्टी लुक वाले होंगे जिससे कार दिखने में थोड़ी अलग लगे। नई एसयूवी की ओवरऑल लंबाई इसे 5-सीटर क्रेटा की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक देगी। कार के रियर में नई डिजाइन वाले एलईडी टेललाइट्स और बंपर के साथ नया टेलगेट मिलेगा।
विज्ञापन

बेहतर फीचर्स

एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। फीचर्स की बात करें तो Hyundai Alcazar में 2020 ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी से बेहतर फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स मिल सकते हैं। नई एसयूवी में एसयूवी ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी।

'मेड इन इंडिया' एसयूवी

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के एमडी और सीईओ एस एस किम ने इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा, "साल 2021 एचएमआईएल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि हम एक नए सेगमेंट में एंट्री करने और इसे नई परिभाषा देने के लिए तैयार हैं। ह्यूंदै अलकाजार नए युग के खरीदारों की आकांक्षाओं और ग्राहकों को खुश करने के लिए मौजूदा बेंचमार्क को फिर से परिभाषित करेगी। देश में ह्यूंदै के 25 साल पूरे होने पर, हम Hyundai Alcazar के ग्लोबल डेब्यू के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देंगे, जो 'मेड इन इंडिया' और 'मेड फर्स्ट फॉर इंडिया' है।"

इंजन

ऑल-न्यू ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है। 

कीमत

भारतीय बाजार में इस 7-सीटर प्रीमियर एसयूवी Alcazar की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक हो सकती है। 

इनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद 7-सीटर Alcazar एसयूवी का मुकाबला MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस), Tata Safari (टाटा सफारी), 7-सीटर एसयूवी Jeep Compass (जीप कंपास) और इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed