फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hydrogen fuel cell cars india development of hydrogen fuel cell bus technology for urban transport in india ntpc vidyut vyapar nigam limited nvvn

NTPC दिल्ली, लेह में हाइड्रोजन से चलने वाली कारें और बसें खरीदेगा, ईओआई आमंत्रित की

Mon, 27 Apr 2020 05:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2020 05:32 PM IST
सार

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने रविवार को कहा कि उसने 10 हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित इलेक्ट्रिक बसों और 10 ऐसी ही कारों के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित की है। पर्यावरण के लिए अनुकूल इन वाहनों का इस्तेमाल दिल्ली और लेह में किया जाएगा।

विज्ञापन
hydrogen fuel cell cars india development of hydrogen fuel cell bus technology for urban transport in india ntpc vidyut vyapar nigam limited nvvn
electric cars

विस्तार

कंपनी के एक बयान में कहा गया, "एनटीपीसी लिमिटेड ने लेह और दिल्ली में उपयोग के लिए हाइड्रोजन ईंधन सेल (एफसी) आधारित 10 इलेक्ट्रिक बसों और हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित 10 इलेक्ट्रिक कारों के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया है।" 
विज्ञापन

बयान के अनुसार, ईओआई को एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक एनटीपीसी विद्युत निगम निगम (एनवीवीएन) लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है।

हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित वाहनों की खरीद के लिए यह देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें हरित ऊर्जा से ईंधन सेल वाहन तक का संपूर्ण समाधान विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से की गई है। इसमें हाइड्रोजन को पैदा करने के लिए अक्षय ऊर्जा का भी उपयोग किया जाएगा और लेह और दिल्ली में पायलट परियोजनाओं के हिस्से के रूप में इसके भंडारण और वितरण सुविधाओं को विकसित करेगी। 
विज्ञापन

हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को लॉन्च करने का उद्देश्य मोबिलिटी सेगमेंट (गतिशीलता के साधन) को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त करना है।

एनटीपीसी सार्वजनिक परिवहन के लिए पूर्ण ई-मोबिलिटी समाधान मुहैया कराने, पब्लिक चार्जिंग के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण और राज्य/शहर परिवहन उपक्रमों को इलेक्ट्रिक बसें प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी तैयार करने के लिए कई तरह के पहल कर रहा है। 

इस सिलसिले में, विभिन्न शहरों में 90 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स के लिए फरीदाबाद में बैटरी चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन पहले ही चालू हो चुके हैं।

बयान में कहा गया है कि इसी कड़ी में अंडमान और निकोबार प्रशासन के लिए ई-बस समाधान लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed