फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hybrid cars in India burn less fuel than in the US

भारत में हाइब्रिड कारों की ईंधन खपत अमेरिका की तुलना में कम, यह है वजह

Wed, 11 Dec 2019 11:54 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hybrid cars in India burn less fuel than in the US
Toyota Camry Hybrid car

भारत और चीन ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए तेजी बढ़ते हुए दो बड़े बाजार हैं। यहां कई तरह की कारें उपलब्ध हैं, सिर्फ यही नहीं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स ने भी अब इन बाजारों की ओर अपना रुख कर लिया है। हालांकि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और मंदी ने इस उद्योग को थोड़ा परेशानी में जरूर डाला है। ऐसे में इन बाजारों में हाइब्रिड कारों का चलन भी बढ़ा है। वहीं भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने अपने एक अध्ययन में यह नतीजा निकाला है कि भारत और चीन में हाइब्रिड कारें अमेरिका के मुकाबले ईंधन की खपत कम करती हैं।

विज्ञापन


कुछ समय पहले किए गए इस अध्ययन में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लॉरेंस बर्कले नेशनल लैबोरेटरी (बर्कले लैब) के वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत और चीन की सड़कों पर ज्यादा वाहनों और कम जगह के कारण अमूमन जाम जैसी स्थिति हाती है। इसके अलावा इन देशों में वाहन चलाने का तरीका भी खासा आक्रामक होता है, फर्राटा भरने के मौके बहुत कम होते हैं। हाइब्रिड कारों के माध्यम से ईंधन बचाने के लिहाज से ये आदर्श परिस्थितियां हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि लैब के वैज्ञानिकों ने दुनियाभर के देशों में वाकई किस तरीके से वाहन चलाए जाते हैं और वहां के हालात कैसे होते हैं, इस आधार पर दो तरह के अध्ययन किए थे। इनसे ही नतीजा निकाला गया कि भारत और चीन में हाइब्रिड कारें अमेरिका की तुलना में ईंधन की खपत बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन करने वाली टीम के प्रमुख वैज्ञानिक आनंद गोपाल ने इस बारे में कहा कि भारत और चीन में परिवहन साधनों की वजह से अन्य माध्यमों के मुकाबले फिलहाल ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन बहुत कम होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों में वाहन मालिकों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए हमने इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन निश्चित तौर पर कार्बन उत्सर्जन कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed