फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   How to keep your car safe, follow these maintenance tips

कार कभी न दे धोखा, इसलिए करें ये काम

Wed, 08 Feb 2017 12:41 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
घर खरीदना और गाड़ी खरीदना अगर आज के समय के हिसाब से बात करें तो यह लोगों के सबसे बड़े ख्वाब को पूरा करने जैसा होता है। एक मध्यम आय वर्ग से जुड़ा व्यक्ति बड़ी मुश्किल से इन सपनों को पूरा कर पाता है। ऐसे में अगर आपने एक कार खरीद ली है लेकिन उसकी केयर करना नहीं जानते तो कितना नुकसान आप अपना कर लेते हैं। अगर नई कार खरीदने जा रहे हैं या खरीद चुके हैं तो ये टिप्स आपके काम के हैं जरा गौर से पढ़िए।  
विज्ञापन


 

ड्राइविंग के दौरान क्या रखें ध्‍यान

How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
बर-बार रेस देने से और तुरंत गति कम करने की वजह से कार के इंजिन व ब्रेक पर दबाव पड़ता है। इसलिए इत्मीनान से कार चलाकर अपने कार के रखरखाव के खर्चे को कम करें। यह उस समय बेहद जरूरी है जब आप अपने इंजिन को स्टार्ट करते हैं। गाड़ी को तेजी के साथ रेस देने से अच्छा है गाड़ी को सामान्य स्थिति में गर्म होने दें। अगर आप एक रेसर नहीं हैं और एंट्री लेवल कार आपके पास है तो ऐसा कभी न करें। एंट्री लेवल कारें मस्ती के लिए नहीं बल्कि आपके जरूरत को पूरा करने के लिए बनाई जाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी अवधि के लिए तेज धूप में न खड़ी करें कार

How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
कार की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेकैनिक की नहीं बल्कि आपकी है। अगर कार का इंटीरियर खराब होता है तो यह भी आपके लिए महंगा सौदा साबित हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए कोशिश करें कि जितना हो सके गाड़ी को कहीं छाया में खड़ी करें। तेज धूप के वजह से इंटीरियर के प्लास्टिक का रंग फीका पड़ने लगता है। अगर आप एक गाड़ी खरीदने के लाखों का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं तो उसे छाया में खड़ी करने के लिए कुछ हजार और भी खर्च कर सकते हैं क्योंकि गाड़ी आपका दूसरा घर है। अगर छायनि मिले तो कम से कम एक कवर खरीद लें और उससे गाड़ी को ढककर रखें।
 
विज्ञापन

इंजिन ऑयल की करें जांच

How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
जिस तरह हमारे शरीर में रक्त अहम भूमिका निभाता है वैसे ही इंजिन की जिंदगी तेल पर टिकी होती है इसलिए गाड़ी के तेल का स्तर व गुणवत्ता कायम रखने के लिए समय-समय पर उसकी जांच करते रहना चाहिए। जरूरी नहीं है कि तेल की जांच सिर्फ सर्विस के दौरान ही हो। जब भी आप इंजिन ऑयल का स्तर देखें, उस समय सुनिश्चित कर लें कि गाड़ी का इंजिन बंद है। अगर आपको यह नहीं मालूम कि तेल के स्तर की जांच कैसे करनी है तो उसकी निर्देश पुस्तिका को पढ़ें।

तेल की जांच के लिए डिप स्टिक को बाहर निकालकर उसे अच्छी तरह से पोछ लें और फिर उसे इंजिन ऑयल टैंक में डालें और फिर बाहर निकालें इससे आपको तेल की मात्रा का सही अंदाजा हो जाएगा। अगर तेल, नीचे की लाइन तक पहुंच रहा है तो ठीक है नहीं तो उसमें और इंजिन ऑयल डालकर इसकी पूर्ति करें। इसके बाद तेल की गुणवत्ता की जांच करें। अगर डिप स्टिक पर लगा हुआ तेल साफ दिख रहा है तो समझ लें कि तेल ठीक है। अगर वो काला हो गया तो उसे बदलाएं।

इंजिन रनिंग में इंजिन ऑयल धीरे-धीरे अपनी चिपचिपाहट खोने लगता है और एक समय ऐसा आता है कि इसकी चिपचिपाहट पूरी तरह से खत्म हो जाती है और इंजिन के लिए बेकार हो जाता है इसका होना न होना एक जैसा है। 

 

एयर प्रेशर रखें दुरुस्त

How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
अगर आपकी कार के किसी पहिए में हवा कम है तो उसे चलाना खतरनाक है और इससे गाड़ी का माइलेज भी प्रभावित होगा। इसलिए पहियों की हवा जरूर जांच लें। किसी लंबी यात्रा से पहले या फिर सप्ताह में एक बार जरूर इसे चेक करवाएं। यह काम आप किसी भी सर्विस स्टेशन पर करवा सकते हैं। प्रेशर गेज ले लें क्योंकि कई बार पंप के मीटर सही नहीं होते। आजकल तो इलेक्ट्रॉनिक एयर पंप आ रहे हैं जिन्हें आप अपनी गाड़ी में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर गाड़ी के चार्जर से कनेक्ट करके हवा भर सकते हैं।

 

सर्विस में न बरतें कोताही 

How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
यह ऐसा काम है जिसे आप स्वयं नहीं कर सकते लेकिन इसका नियमित अंतराल पर होना बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसलिए कार की सर्विस नियमित तौर पर करवाएं। गाड़ी की सर्विस या तो सर्विस सेंटर से करवाएं या फिर किसी अनुभवी मेकैनिक की मदद लें। नई जगह पर बिना सोचे-समझे गाड़ी न छोड़ें। 

 

निर्देश पुस्तिका भी पढ़ लें

How to keep your car safe, follow these maintenance tips
कार केयर टिप्स
अक्सर लोग कार तो खरीदते हैं लेकिन उसकी निर्देश पुस्तिका को पढ़ने में समय जाया नहीं करते लेकिन यह गलत हैविट है इसे बदलें और गाड़ी की निर्देष पुस्तिका को पढ़ने की आदत डालें। क्योंकि इसको पूरा पढ़कर आप अपनी कार के बारे में बेहतर ढंग से जान पाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed