22 हजार का चालान 400 में कैसे निपटाएं, पुलिसवाले ने खुद दिए टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद, जब लोगों के लाखों रुपये के चालान कटने लगे तो सबको समझ आ गया कि अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना बहुत भारी पड़ सकता है. हालात ये हो गई कि जिन लोगों के पास गाड़ी के पूरी पेपर्स नहीं है उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना शुरू कर दिया। काफी लोग गलत चालान के शिकार भी हुए हैं। लोगों के मन में एक डर सा बैठा गया है। ऐसे में इस डर को दूरे करने के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुझाव दिया है कि अगर किसी के वाहन का भारी चालान काट दिया गया है तो कैसे कम पैसों में इससे निपटा जा सकता है।
बता दें, अगर आपके पास गाड़ी चलाते समय लाइसेंस नहीं है तो आपको 5 हजार रुपये जुर्माना देता होगा, इससे पहले ये 500 रुपये था। इस नए नियम के चलते काफी लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन इस पुलिसकर्मी ने उन्हीं लोगों के लिए ये वीडियो जारी किया और बताया कैसे 5 हजार के चालान से 100 रुपये में निपटा जा सकता है।
कम करवा सकते हैं चालान
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें एक पुलिसकर्मी (सुनील संधू ) ने ट्रैफिक फाइन के बारे में बताया गया है। सुनील संधू बताते हैं कि,अगर किसी के पास लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं है तो 5,000 रुपये का चालान है, जबकि पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो 10,000 रुपये का चालान है। इसके अलावा इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट खो गया है तो इसके लिए 2,000 रुपये का चालान है। सुनील ने एक-एक करके चालान की पूरी लिस्ट के बारे में बताया गया है। इसके बाद उसने विडियो में कहा कि अगर आप इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट भूल गए हैं तो आप भारी चालान को भी कम करके 100 रुपये कर सकते हैं।
15 दिन का समय
सुनील संधू के अनुसार ट्रैफिक पुलिस के चालान का भुगतान करने के लिए उल्लंघनकर्ताओं को 15 दिन का समय मिलता है। और इन 15 दिनों के भीतर उसे अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अधिकारियों को दिखाने होंगे, जिसे बाद वह अपने अपने चालान की राशि बहुत कम करवा सकते हैं। कहने का मतलब अगर ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पीयूसी और इंश्योरेंस नहीं है तो नए नियम के मुताबिक आपका चालान 22 हजार रुपये का बनता है, जिसे आप 15 दिनों के भीतर सभी दस्तावेज दिखाने होंगे और प्रत्येक चालान 100-100 रुपये में निपटा सकते हैं। यानी अगर आपका चालान 4 चीजों का कटा है तो आपको सिर्फ 400 रुपये ही देने होंगे। सुनील के इस विडियो से काफी लोगों न सिर्फ राहत मिली होगी, लेकिन हम आपको यही सुझाव देंगे कि आप हमेशा पूरे पेपर्स रख कर चलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें इससे आप अपने साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे होंगे।