फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   How to buy best used car in India tips and advice

पुरानी कार सस्ते में खरीदने से पहले हो जाइए सावधान, वरना पड़ सकता है महंगा

Wed, 16 Oct 2019 07:18 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 16 Oct 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
How to buy best used car in India tips and advice
used car - फोटो : google

पिछले 10 महीने से ऑटो सेक्टर मंदी की गिरफ्त में है। कार कंपनियों ने इ मंदी से बचने के लिए जो डिस्काउंट इस बार दिए हैं वो इससे पहले कभी नहीं दिए। लेकिन ऑटो सेक्टर में मंदी के बीच इन दिनों पुरानी कारों की मांग बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक OLX पर पुरानी कारो के खरीदार 20 से 30 साल की उम्र के लोग ज्यादा है। ये वही लोग हैं वो पहले बार अपने कार खरीदते हैं। इस समय देश में पुरानी कारों का बाजार 44 लाख यूनिट्स का है जोकि 2023 तक बढ़कर 66 लाख यूनिट्स तक रहने का अनुमान है। लेकिन पुरानी कार खरीदने में जोखिम भी है। अगर सही जानकारी न हो तो सस्ती कार कभी कभी बहुत महंगी पड़ती है। इसलिए यहां आपको आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे खास टिप्स जिनको जानने के बाद आप एक अच्छी सेकंड हैंड कार खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

बजट तय करें

सबसे पहले आपको अपना बजट तय करना होगा कि आपको कितनी तक की कार लेनी है। बजट ऐसा रखें कि आप पर ज्यादा बोझ न पड़ें। अगर लोन लेकर पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो लोन इतना ज्यादा नहीं लेना कि बाद में सस्ती कार की EMI आपको महंगी पड़े और उस पर लगने वाली ब्याज दर भी सिरदर्द लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार फाइनल करें

पुरानी कार लेने से पहले आपको यह भी फाइनल करना होगा कि किस कंपनी की कार और कौन सा मॉडल लेना है। अगर यह आपने तय कर लिया तो कार खरीदने का लगभग आधा काम तो समझो आपका हो गया। फिर जो कार अपने फाइनल की है उसे सर्च करें। अगर आपको कोई मॉडल पसंद आता है तो फिर शुरू करें आगे की डील, अब एक पुरानी कार पर कैसे डील करनी चाइये? आइये जानते हैं।  

विज्ञापन

सर्विस रेकॉर्ड 

कार की सर्विस हिस्ट्री कार मालिक से लेकर देखें। जिससे आपको पता चल जाएगा कि कार की सर्विसिंग और मेंटेनेंस कब-कब हुई है और कब कोई बड़ी खराबी  कार में हुई । सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया जा रहा है या नहीं। कार की हुड खोलकर यह भी चेक कर लें कि किसी तरह की कोई लीकेज तो नहीं है। 

कार के मैकेनिक को दिखाए

कार को जब देखने जायें तो अपने साथ एक मैकेनिक को अवश्य लेकर जाएं। कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छे से चेक करना होगा। कार के सभी पार्ट्स बॉडी, पेंटिंग, इंजन, दरवाजे, डिग्गी, हुड, लाइट, शीशे इत्यादि को बारीकी से जॉच लें। 

RC की जांच करें

कार को खरीदते वक्त जाहिर है आप उसकी आर सी  जरुर देखेंगे लेकिन RC में लिखी डेट बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चर डेट से मिलती है या नहीं यह भी चेक कर लें।

टेस्ट ड्राइव जरूर करें

किसी भी गाड़ी को जब तक आप चला कर नहीं देखेंगे आपको कार की सही कंडीशन का अंदाजा नही होगा। इसलिए कार चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed