{"_id":"5b8fbee4867a554832243d6e","slug":"how-brake-assist-system-work-in-high-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी कार की स्पीड को कम करेगा ब्रेक एसिस्ट सिस्टम, जानें कैसे करता है काम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आपकी कार की स्पीड को कम करेगा ब्रेक एसिस्ट सिस्टम, जानें कैसे करता है काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
bas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार को चलाना तो आसान होता है पर अगर इसे भगाया भी जाए तो कैसा रहेगा। अब भगाने के लिए यह भी जरुरी है कि उसमें ब्रेकिंग सिस्टम मजबूत हो। क्योंकि बिना इसके भगाना तो दूर आप कार चला भी नहीं सकेंगें। वाहन कोई भी हो ब्रेकिंग एक महत्वपूर्ण फीचर और तकनीक होता है। बिना बेहतर ब्रेकिंग के सुरक्षित ड्राइविंग नहीं की जा सकती है। आज कल इसी के चलते वाहनों में ब्रेक एसिस्ट सिस्टम खासा मशहूर हो रहा है और ज्यादातर वाहनों में इसका प्रयोग किया जा रहा है। हम कह सकते हैं कि इमरजेंसी ब्रेक एसिस्ट सिस्टम आज के समय में वाहनों के लिए सबसे जरूरी हो गया है।
क्या है ब्रेक एसिस्ट सिस्टम
ब्रेक एसिस्ट सिस्टम आपके वाहन के ब्रेकिंग को और भी दमदार बनाता है इससे आप एक सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के दिमाग में इसे लेकर भ्रंम भी हैं।दरअसल ब्रेक एसिस्ट सिस्टम महज वाहन को रोकने का ही काम नहीं करता है बल्कि ये आपके कार की ब्रेकिंग को और भी बहुत कुछ प्रदान करता है। ब्रेक के अप्लाई करते ही समय पर वाहन के पहियों का रूकना और वाहन को संतुलन देना इसका मुख्य काम है। ये केवल मकैनिकल पार्ट को ही बेहतर नहीं बनाता है बल्कि इसकी चालाक तकनीकी आपको बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करती है।
कैसे करता है काम?
यदि ब्रेक एसिस्ट की बात करें तो ये एबीएस का एक स्मार्ट वर्जन हम कह सकते हैं। यह तकनीक रूप से ये उससे भी ज्यादा बेहतर और सुरक्षित है। ब्रेक एसिस्ट सिस्टम में एक सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है जो कि एबीएस को तत्काल प्रभाव से ब्रेक अप्लाई करने के लिए एक स्मार्ट टच देता है।
विज्ञापन
जब भी कभी आप ड्राइव कर रहे होते हैं और अचानक से कोई आपात स्थिती बनती है तो ब्रेक एसिस्ट एबीएस को ज्यादा से ज्यादा ब्रेक फोर्स देता है। सही मायनो में ब्रेक एसिस्ट उस वक्त काम करता है जब वाहन रफ्तार में होता है और चालक अचानक से ब्रेक लगाता है। उस वक्त ब्रेक एसिस्ट सिस्टम बिना समय गवायें पूरे फोर्स के साथ वाहन के पहियों को रोकता है। यदि वाहन की रफ्तार सामान्य है और बार बार ब्रेक का प्रयोग हो रहा है तो उस वक्त ये सिस्टम अपना काम नहीं करता है। क्योंकि इसमें प्रयुक्त सॉफ्टवेयर को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है की ये आपात स्थिती में ही सक्रिय होता है।