{"_id":"5fb757ce8ebc3e75017f808b","slug":"hornet-2-0-repsol-honda-edition-launched-in-india-at-rs-1-28-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धांसू लुक के साथ Hornet 2.0 का Repsol Honda एडिशन भारत में लॉन्च, पढ़ें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
धांसू लुक के साथ Hornet 2.0 का Repsol Honda एडिशन भारत में लॉन्च, पढ़ें कीमत और खासियतें
Fri, 20 Nov 2020 11:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Hornet 2.0 Repsol Honda Edition
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India-HMSI) ने Hornet 2.0 का Repsol Honda एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें Repsol Honda MotoGP रेसिंग टीम पर बेस्ड नए ग्राफिक्स और कलर दिए गए हैं। नए एडिशन Honda के 800वें ग्रैंड प्रिक्स विन का उत्सव भी हैं, जो अक्तूबर 2020 में आए थे।
विज्ञापन
Hornet 2.0 Repsol Honda Edition: कीमत
Hornet 2.0 Repsol Honda Edition की गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि Repsol एडिशन मॉडल इस सप्ताह की शुरुआत से होंडा के डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hornet 2.0 Repsol Honda Edition: लुक
Hornet 2.0 में Repsol होंडा मोटोGP बाइक से प्रेरित शानदार कलर कम्बिनेशन दिए गए हैं। हालांकि, नए कलर के अलावा इस बाइक में आपको कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा इसके इंजन में भी कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
Hornet 2.0 Repsol Honda Edition: परफॉर्मेंस
Hornet 2.0 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 184 सीसी सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Honda Hornet 2.0: फीचर्स
Honda Hornet 2.0 के रेगुलर मॉडल की बात करें तो यह यूनिट 8 ऑनबोर्ड सेंसर का इस्तेमाल करती है, जिसके जरिए सिस्टम में ऑप्टिमम ईंधन और एयर मिक्सचर को लगातार इंजेक्ट किया जाता है। यह बाइक सिर्फ 11 सेकंड में 200 मीटर की दूरी तय कर सकती है।
Honda Hornet 2.0: सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस बाइक में गोल्डन कलर के ऊपर से नीचे की तरफ यूएसडी फ्रंट फोर्क दिए गए हैं। यह सब-200 सीसी सेगमेंट की बाइक में पहले बार दिए गए हैं। वहीं रियर सस्पेंशन के लिए सिंगल मोनोशॉक यूनिट दी गई है। बाइक में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं और साथ ही सिंगल-चैनल ABS भी दिए गए हैं।
Honda Hornet 2.0: कलर ऑप्शन
हॉर्नेट 2.0 बाइक चार रंगों में उपलब्ध है। इनमें पर्ल इगनीस ब्लैक, मैट संगरिया रेड मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटालिक शामिल हैं।