फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda will soon launch a next gen honda city

होंडा सिटी पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द बाजार में रखेगी कदम

Fri, 14 Sep 2018 04:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
honda will soon launch a next gen honda city
Honda City 20th Anniversary Edition

होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार होंडा सिटी का नया वर्जन ज्ल्द मार्केट में धमाल करेगा। होंडा का अभी मार्केट में चौथा संस्करण बेचा जा रहा है। जो कि साल 2014 से लगातार वाह-वाही बटोर रहा है। आगामी होंडा सिटी को पहले के मुकाबले काफी शानदार लुक देने की कोशिश की गई है। कार को होंडा की सिविक जैसे ही अनोखे फीचर्स से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन


सुत्रो के अनुसार इस कार में पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा। इस कार का इंजन माइल्ड हाइब्रिड इंजन से अपग्रेड होगा। बता दें, होंडा की कई कारें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ विदेशो में बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस हाइब्रिड संस्करण को भारत में लांच किया जाएगा या नहीं यह सरकार की आॅटो पॉलिसी पर र्निभर करेगा।

कंपनी की तरफ से इस BS-VI इंजन वाली कार की टेस्टिंग शुरू हो गई है। कार के फीचर्स के साथ ही कंपनी ने इसमे इंजन को भी अपडेट किया है। फिलहाल यह कार अपग्रेड डीजल इंजन में आयेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिर्पोट के अनुसार इस नई होंडा सिटी में अमेज कार की ही तरह CVT डीजल मॉडल में आयेगी।

 इस इंजन-गियरबॉक्स के कार में लगाये जाने से होंडा को अपने प्रतिद्वंद्वी हुंडई की वरना कार का सामना करने में मदद मिलेगी। बाजार में उपलब्ध अभी वाले मॉडल में कंपनी ने डीजल संस्करण नहीं दिया है। इस नई होंडा सिटी के लांच के साथ ही मार्केट में मौजूद सियाज जैसी कारों को भी टक्कर  मिलने की उम्मीद है।


देखा जाए तो होंडा की यह कार कंपनी की बैकबोन का काम करती है। साल के किसी भी सीजन में इसका क्रेज कम नहीं होता है। अब इसके नए वर्जन के साथ ही होंडा कंपनी मार्केट में दूसरी करों को ठिकाने लगा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed