{"_id":"5f3a90bc8ebc3e41103b9473","slug":"honda-unicorn-bs6-price-hikes-in-india-honda-unicorn-bs6-specifications-honda-bikes-in-india-2020-honda-motorcycle-and-scooter-india-private-limited","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Unicorn BS6 बाइक भारत में हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda Unicorn BS6 बाइक भारत में हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत
Mon, 17 Aug 2020 07:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:44 PM IST
सार
- Honda Unicorn BS6 को भारत में सिर्फ छह महीने पहले लॉन्च किया गया था और बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है।
- इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने इस साल में दूसरी बार भारत में Honda Activa 6G की कीमत में भी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
Honda Unicorn BS6
- फोटो : Honda two wheelers
विस्तार
Honda Unicorn BS6 (होंडा यूनिकॉर्न बीएस6) को भारत में सिर्फ छह महीने पहले लॉन्च किया गया था और बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। Honda Motorcycle and Scooter India Pvt. Ltd. (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) ने हाल ही में भारत में BS6 यूनिकॉर्न की कीमत को 955 रुपये तक बढ़ाया है। भारत में लॉन्च के समय, Honda की इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपये थी। हालांकि, अब कीमत बढ़ने के बाद बाइक दिल्ली में 94,558 रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है। इस मूल्य वृद्धि की मात्रा वही है जो हाल ही में होंडा एक्टिवा 6जी के लिए की गई थी। इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने इस साल में दूसरी बार भारत में Honda Activa 6G की कीमत में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
फीचर्स और कलर
बीएस6 होंडा यूनिकॉर्न की बात करें तो इसमें अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें बड़ा ईंधन टैंक, चौड़ा फ्रंट काउल, ब्लू बैकलिट इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। दोपहिया वाहन निर्माता नई यूनिकॉर्न बीएस6 को तीन कलर ऑप्शन में पेश करता है। जिसमें पर्ल इगनीयस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक रंग शामिल हैं।

इंजन
Honda Unicorn BS6 के इंजन स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें एक एकीकृत PGM-FI होंडा इको टेक्नोलॉजी वाला 162.7 cc इंजन मिलता है। यह टेक्नोलॉजी भारत में BS6 बाइक को बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ बेहतर माइलेज वाला बनाती है। यह इंजन 7,500 rpm पर 13 bhp का पावर और 5,500 rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

कोई बदलाव नहीं
Honda Unicorn BS6 की कीमत बढ़ाने के अलावा होंडा टूव्हीलर्स इंडिया ने भारत में Unicorn BS6 बाइक के लिए कोई अपडेट पेश नहीं किया है, यानी बाइक अभी भी वैसी ही दिखती है और वैसी ही मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस मिलती है जैसी कि पहले मिलती थी।