{"_id":"5f9584f38ebc3e9b9575dda2","slug":"honda-two-wheeler-india-start-exporting-honda-sp125-motorcycles-in-europe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होंडा टू-व्हीलर इंडिया ने Honda SP125 की मोटरसाइकिलों का यूरोप में शुरू किया निर्यात","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा टू-व्हीलर इंडिया ने Honda SP125 की मोटरसाइकिलों का यूरोप में शुरू किया निर्यात
Sun, 25 Oct 2020 07:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Honda SP 125 BS6
- फोटो : Honda two wheelers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने यूरोप में Honda SP125 कम्यूटर मोटरसाइकिल के निर्यात की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह Honda SP125 को यूरोपीय बाजारों में कंप्लीटली नॉकड डाउन (CKD) किट के रूप में निर्यात कर रही है। इस साल अगस्त महीने से अब तक SP125 के 2000 से अधिक CKD किट्स को यूरोप में भेज दिया गया है। बता दें कि Honda SP125 का बीएस6 मॉडल पिछले साल नवंबर महीने में भारत में लॉन्च हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Honda H'Ness CB 350 का इंतजार खत्म करते हुए इसकी डिलीवरी शुरू कर दी। बता दें कि रेट्रो स्टाइल वाली CB350 बाइक्स की भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए बिक्री हो रही है। ग्राहक इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में Honda H'Ness CB 350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।
हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था।
भारतीय बाजार में Honda H'Ness CB 350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।
हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन
- Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।