फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda two Wheeler India Shine brand crosses 90 Lakh Customers

Honda Shine ने जीता ग्राहकों का दिल, 90 लाख से ज्यादा बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Wed, 23 Dec 2020 07:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 23 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Honda two Wheeler India Shine brand crosses 90 Lakh Customers
Honda Shine - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd) ने एक और मील का पत्थर अपने नाम कर लिया है। भारतीय बाजार में Honda Shine ने 90 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। 125 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने साल 2006 में लॉन्च किया था।  

विज्ञापन


Honda Shine ब्रांड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सेगमेंट में इस बाइक ने 39 फीसदी मार्केट शेयर अपने नाम कर रखा है। नवंबर 2020 में इसके 94,413 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, नवंबर 2029 में इसके 94,413 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल इस बाइक को 26 फीसदी ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है।

विज्ञापन

साल 2006 में लॉन्च की गई शाईन को ऑप्टीमैक्स तकनीक के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया था। दो सालों में शाईन भारत की नंबर 1 बिकने वाली 125 सीसी मोटरसाइकल बन गई। वहीं, लॉन्च के 54 महीनों में इसके उपभोक्ताओं की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई। 

कंपनी के मुताबिक साल 2013 में, भारत में बिकने वाली हर तीसरी 125 सीसी मोटरसाइकल शाईन ही थी। अगले साल यानी की साल 2014 में, शाईन ने अपने सेगमेंट में 33 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ 30 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। 2017 में 50 लाख यूनिट्स की बिक्री तक पहुंचने वाली यह पहली 125 सीसी मोटरसाइकल बन गई।

ब्रांड Shine के बारे में बात करते हुए अत्सुशी ओगाता, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसीडेंड एवं सीईओ, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि 90 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने ब्रांड शाईन में अपना भरोसा दिखाया है। पिछले सालों के दौरान, शाईन ने निरंतर नए फीचर्स के साथ उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 125 सीसी सेगमेंट को नए आयाम दिए हैं। होंडा में हम अपने उपभोक्ताओं को राइडिंग का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

इस दौरान यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर-सेल्स एंड मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘शाईन भारत की पसंदीदा 125 सीसी मोटरसाइकल है और हमारे प्रोडक्ट पोर्टफालियो में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आज शाईन अपने सेगमेंट में अग्रणी है और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 4 मोटरसाइकलों में से एकमात्र एक्सक्लुसिव 125 सीसी ब्रांड है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed