फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Shine BS6 Prices Hiked in India know new price and features

Honda ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हो गई कंपनी की यह लोकप्रिय बाइक

Fri, 04 Jun 2021 04:44 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 04 Jun 2021 04:44 PM IST
सार

इस बाइक में 125 cc का इंजन है जो 7,500rpm पर 10.72bhp की पॉवर और 6,000rpm पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट है। इसकी माइलेज 65 किमीमीटर प्रति लीटर तक है।

विज्ञापन
Honda Shine BS6 Prices Hiked in India know new price and features
Honda Shine - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India

विस्तार

यदि आप भी होंडा की बाइक होंडा शाइन खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है। सैकड़ा लगाती पेट्रोल की कीमतों के बीच होंडा मोटरसाइकिल इंडिया एंड स्कूटर ने अपनी बाइक होंडा शाइन (Honda Shine) की कीमत में 1,072 रुपये का इजाफा कर दिया है। बता दें कि होंडा की बाइक भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं और पिछले दो महीने के अंदर कंपनी ने बाइक की कीमत में दो बार इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन


होंडा शाइन की नई कीमतें
होंडा शाइन के ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत अब 71,550 रुपये हो गई है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरियंट को 76,346 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी ने कैशबैक ऑफर के साथ कुछ राहत भी दी है। यदि आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 फीसदी (3,500 रुपये तक) का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक ऑफर 30 जून 2021 तक चलेगा और यह ईएमआई के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन


Honda Shine के फीचर्स
होंडा शाइन कुल चार कलर वेरियंट में आती है जिनमें ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड शामिल हैं। इस बाइक में 125 cc का इंजन है जो 7,500rpm पर 10.72bhp की पॉवर और 6,000rpm पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट है। इसकी माइलेज 65 किमीमीटर प्रति लीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भारतीय बाजार में Honda Shine ने 90 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। 125 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने साल 2006 में लॉन्च किया था। Honda Shine ब्रांड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सेगमेंट में इस बाइक ने 39 फीसदी मार्केट शेयर अपने नाम कर रखा है। नवंबर 2020 में इसके 94,413 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, नवंबर 2029 में इसके 94,413 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed