फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda motorcycle export 20 lakh units in 17 years

Honda मोटरसाइकिल ने 3 साल में निर्यात की दस लाख इकाई

Mon, 24 Sep 2018 06:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
honda motorcycle export 20 lakh units in 17 years
honda scooter

बहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 20 लाख इकाइयों के कुल निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है। करीब 17 साल पहले इसने निर्यात शुरू किया था। कंपनी ने 2001 में एक्टिवा से निर्यात शुरू किया था और पहले 10 लाख इकाइयों के निर्यात के आंकड़े के पार करने में 14 साल लगे। उसके बाद अगली दस लाख इकाइयों का निर्यात सिर्फ तीन साल में हासिल हो गया। 

विज्ञापन


एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्री एवं विपणन यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘हमारी नए मॉडल पेश करने, नए बाजारों में उतरने और मौजूदा बाजारों में स्थिति और बेहतर करने की त्रिस्तरीय रणनीति की वजह से हम यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य काफी रोमांचक है क्योंकि प्रदूषण नियंत्रण मानक ‘भारत चरण -छह’’ 2020 से लागू होने जा रहा है। इससे कंपनी के लिए नए बाजारों में अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में, भारत का सबसे छोटा स्कूटर होंडा नवी साल 2016 के आॅटो एक्सपो में लांच हुआ था। इस मिनी स्कूटर ने हाल ही में अपनी एक लाख यूनिट्स सेल का आंकड़ा पार किया है। 1 लाख का आंकड़ा पार करने में होंडा को 2 साल 6 महीने का समय लगा।होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया का यह पहला स्कूटर है जो पूर्ण रूप से भारत में बना है।

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की तरफ से जारी बयान के अनुसार नवी स्कूटर को अब दो नयी मार्केट डोमिनिकन गणराज्य और कोस्टा रिका में उतारा जायेगा। फिलहाल इस मिनी स्कूटर को 10 देशों में निर्यात किया जा रहा है। जहां से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।


होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलरिया ने नवी की इस सफलता पर कहा कि युवाओं में नवी स्कूटर एक ट्रेंड बन गया है। इसके लुक्स और डिजाइन ने सबको मोहित कर रखा है और वह इसकी राइड का जमकर मजा उठा रहें हैं। भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed