फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda motorcycle and scooter india extends free service and warranty period amid Covid 2nd wave

कोरोना में राहत: Honda ने अपने दोपहिया वाहनों की बढ़ाई फ्री-सर्विस और वारंटी पीरियड

Mon, 17 May 2021 08:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 08:02 PM IST
सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में दोपहिया वाहन निर्माता Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अहम कदम उठाया है। होंडा ने अपने टू-व्हीलर्स पर दी जाने वाली फ्री-सर्विसिंग और वारंटी की तारीख आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
honda motorcycle and scooter india extends free service and warranty period amid Covid 2nd wave
Honda CB350RS - फोटो : Honda

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिससे लोग अपने घरों की चारदीवारी में दिन बीता रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग न तो अपने वाहनों को चला पा रहे हैं और न ही उनकी सर्विसिंग करवा पा रहे हैं। इन परिस्थितियों में कई कार निर्माताओं की तरह दोपहिया वाहन निर्माता Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अहम कदम उठाया है। होंडा ने अपने टू-व्हीलर्स पर दी जाने वाली फ्री-सर्विसिंग और वारंटी की तारीख आगे बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

कंपनी के कहा है कि उनके दोपहिया वाहनों पर फ्री-सर्विसिंग और वारंटी की मियाद को 31 जुलाई 2021 तक बढ़ा दिया गया है। होंडा के एलान के बाद यह नई व्यवस्था देशभर के सभी डीलरशिप पर लागू होगी। होंडा के इस तारीख बढ़ोतरी में उन सभी वाहनों को शामिल किया गया है जिनकी वारंटी और फ्री-सर्विसिंग 1 अप्रैल से लेकर 31 मई 2021 के बीच खत्म हो रही है। बढ़ती महामारी के बीच होंडा ने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी होंडा के किसी दोपहिया वाहन के मालिक हैं और उसकी फ्री-सर्विसिंग या वारंटी कंपनी के एलान की समय सीमा में आती है तो आप 31 जुलाई तक इन सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा होंडा ग्रुप की सहयोगी संस्था होंडा इंडिया फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश के पांच राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक के लिए 6.5 करोड़ रुपये की मदद और राहत का एलान किया है। 
विज्ञापन

होंडा के राहत एलान में हरियाणा के मानेसर, राजस्थान के टपुकारा में 100 बेड की क्षमता वाले फेसिलिटी भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी मानेसर, अलवर (राजस्थान), कोलार (कर्नाटक) और गौतम बौद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट भी लगा रही है। होंडा इंडिया फाउंडेशन अन्य राहत उपायों के अलावा अस्थायी कोविड केयर आइसोलेशन सेंटर भी तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed