फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Motorcycle and Scooter India Announces Festive Season Offers

Honda के मोटरसाइकिलों और स्कूटर पर हो रही ऑफरों की बरसात, इस त्योहार करें 11000 रुपये तक की बचत

Wed, 21 Oct 2020 05:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 21 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Honda Motorcycle and Scooter India Announces Festive Season Offers
Honda Activa 6G - फोटो : social media

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने इस त्योहारी सीजन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'होंडा सुपर 6' ऑफर की शुरुआत की है। होंडा सुपर 6 फेस्टिव सीजन ऑफर में छह अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं, जिसके जरिए ग्राहक कुल 11,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस ऑफर में कम ब्याज दर पर फाइनेंस स्कीम से लेकर पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 प्रतिशत की छूट तक शामिल हैं। इस ऑफर के जरिए कंपनी इस त्योहारी सीजन अपने वाहनों की ज्यादा से ज्यादा बिक्री करना चाहती है।
विज्ञापन


ग्राहक अब होंडा के दोपहिया वाहनों के मूल्य पर 100 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक 7.99 फीसदी की ब्याज दर पर वाहन को फाइनेंस करा सकते हैं, और पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 फीसदी की छूट पा सकते हैं। होंडा दोपहिया वाहन खरीदने के इच्छुक ग्राहक होंडा के कई फाइनेंस पार्टनर जैसे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एलएंडटी फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडसइंड बैंक, मुथूट कैपिटल, चोलामंडलम फाइनेंस और टाटा कैपिटल सहित अन्य से लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Honda H’ness CB350

Honda Motorcycle and Scooter India Announces Festive Season Offers
Honda H’ness CB350 - फोटो : honda Bigwing
इससे पहले होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से  H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू कर दिया है। होंडा ने इसका पहला मॉडल सोमवार को रोलआउट किया।  

H'Ness CB350 की डिलीवरी अगले कुछ सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए इस रेट्रो स्टाइल वाली प्रीमियम मोटरसाइकिल की बिक्री हो रही है। ग्राहक इसे 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। 

भारतीय बाजार में 350 सीसी सेगमेंट में इस बाइक का Royal Enfield की Classic 350 से सीधा और कड़ा मुकाबला है। 

इंजन

  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed