{"_id":"5eabecb48ebc3e909f68e77c","slug":"honda-motor-company-ltd-india-new-ceo-md-atsushi-ogata-honda-honda-motorcycle-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Motor ने भारत में किया अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda Motor ने भारत में किया अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव
Fri, 01 May 2020 03:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 01 May 2020 03:02 PM IST
सार
जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Honda Motor Company Ltd (होंडा मोटर कंपनी) ने भारत में अपनी कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किया है। Honda ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता HMSI में अत्सुशी ओगाता को अपने भारतीय ऑपरेशंस का प्रमुख बनाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि ओगाता Honda Motorcycle & Scooter India Private Ltd (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के नए अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी निदेशक और प्रबंध निदेशक होंगे।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि वह मिनोरू कातो का स्थान लेंगे। तीन साल भारत में बिताने के बाद वह जापान वापस लौटेंगे। वह वहां परिचालन कार्यकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा कंपनी ने भारतीय परिचालन के विनिर्माण निदेशक वी. श्रीधर को पदोन्नत करके वरिष्ठ खरीद निदेशक बनाया है।
साथ यदविंदर सिंह गुलेरिया और विनय ढींगरा को पदोन्नति देकर निदेशक मंडल का सदस्य बनाया है।