फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda jazz bs6 launch date in india honda jazz bs6 compliant honda jazz bs6 automatic honda jazz bs6 price honda hatchback models

लॉन्चिंग से पहले BS6 Honda Jazz का टीजर आया सामने, जानें फीचर्स और डीटेल्स

Thu, 02 Apr 2020 01:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2020 01:08 PM IST
सार

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी BS6 Jazz (जैज) का टीजर जारी किया है। इससे यह माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस अपडेटेड मॉडल की जल्द लॉन्चिंग कर सकती है। नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के इंजन के अलावा, नई अपडेटेड Jazz में BS4 मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
honda jazz bs6 launch date in india honda jazz bs6 compliant honda jazz bs6 automatic honda jazz bs6 price honda hatchback models
BS6 Honda Jazz - फोटो : Honda

विस्तार

कंपनी ने पिछले साल MK4 Honda Jazz को पेश किया था, जो कि काफी प्रीमियम फीचर्स के लैस है। हालांकि भारतीय कार बाजार में बी2 हैचबैक सेगमेंट में कीमतों में जबरदस्त प्रतिस्पर्था को देखते हुए इस मॉडल को यहां नहीं लॉन्च किया जाएगा। इसके बजाय, MK3 Honda Jazz जिसकी पिछल कुछ वर्षों से देश में बिक्री हो रही है, उसे ही अपडेटेड इंजन और कुछ अधिक फीचर्स के साथ बेचा जाना जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन

honda jazz bs6 launch date in india honda jazz bs6 compliant honda jazz bs6 automatic honda jazz bs6 price honda hatchback models
Honda Jazz Hybrid - फोटो : सांकेतिक
इंजन
BS4 मॉडल की तरह ही BS6 Honda Jazz में 1.2-लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन होगा जो दो ट्रांसमिशन विकल्पों- 5-स्पीड मैनुअल और CVT के साथ उपलब्ध होगा। BS6 युग में जहां मारुति बलेनो जैसी कारों में डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं होगी, वहीं होंडा जैज में 1.5-लीटर iDTEC टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का अपडेटेड वर्जन मिलेगा जो अब तक 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है। ऐसी संभावना है कि दोनों इंजन का प्रदर्शन पहले की तरह ही होगा। BS4 मॉडल में, पेट्रोल मोटर 90 PS का अधिकतम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल मोटर अधिकतम 100 PS का पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

honda jazz bs6 launch date in india honda jazz bs6 compliant honda jazz bs6 automatic honda jazz bs6 price honda hatchback models
2019 Honda Jazz new facelift
माइलेज
माइलेज की बात करें तो मैनुअल ट्रांसमिशन वाले पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19 किमी प्रति लीटर और CVT ट्रांसमिशन में 18.2 किमी प्रति लीटर है। दूसरी ओर, डीजल इंजन में 27.3 किमी प्रति लीटर का माइलजे मिलता है। ये आंकड़े ARAI मानक के अनुसार हैं। 
विज्ञापन

honda jazz bs6 launch date in india honda jazz bs6 compliant honda jazz bs6 automatic honda jazz bs6 price honda hatchback models
Honda Jazz Launch - फोटो : सांकेतिक
फीचर्स
नई अपडेटेड जैज के डिजाइन और कैबिन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। टॉप-स्पेक जैज में नेविगेशन के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिक्ल कंट्रोस वाले फोल्डिंग विंग मिरर, ऑोटमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही कई फीचर्स मिलेंगे। 

honda jazz bs6 launch date in india honda jazz bs6 compliant honda jazz bs6 automatic honda jazz bs6 price honda hatchback models
Honda Jazz
कीमत
जब BS6 Jazz की कीमतों का खुलासा होगा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अन्य प्रीमियम हैचबैक कारों जैसे Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैन्जा) and Hyundai i20 (ह्यूंदै आई 20) की तुलना में कितनी होगी। क्योंकि इस सेगमेंट की BS4 गाड़ियों में यह काफी ऊंची रखी गई थी। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.45 से 9.41 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed