फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda is all set to launch premium sedan car civic, know here in details

होंडा की यह लाजवाब सेडान कार अगले महीने होगी लांच, पढ़े पूरी जानकारी

Mon, 14 Jan 2019 12:28 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 14 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Honda is all set to launch premium sedan car civic, know here in details
Honda civic 2019

साल 2019 में भारत में करीब 112 गाड़ियां लांचिंग को तैयार हैं, इन 112 आगामी कारों में 3 हाइब्रिड, 21 सेडान, 55 एसयूवी, 2 कंवर्टिबल, 6 कूप, 1 वैगन, 21 हैचबैक और 3 एमयूवी हैं। जिनमें मारुति बलेनो 2019, टोयोटा कैमरी 2019, मारुति वैगनआर 2019 और निसान किक्स जैसी कारें इस महीने ही लांच की जाएंगी। फिलहाल आपको बता दें, होंडा इस साल भारत में अपनी प्रीमियम और स्पोर्टी डी-सेगमेंट कार सिविक को लेकर तैयार है यह कार इसलिए भी खास है क्योंकि होंडा इसके वर्जन को भारत में करीब 7 साल बाद उतारेगा। जिसका लोगों को बेसब्री से इंजतार है। 

विज्ञापन

                     जनवरी के महीने में होने वाली गाड़ियों की जानकारी के लिए यहां पढ़ें। 
विज्ञापन

 

Honda is all set to launch premium sedan car civic, know here in details
Honda civic 2019

Honda Civic को कंपनी दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल में लांच कर सकती है। Civic सेडान पेट्रोल वेरिएंट में 1.8-लीटर iVTEC इंजन दिया जाएगा, जो 140 बीएचपी की पावर और 174 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। वहीं होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट में 1.6-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।  ट्रांसमिशन के लिए पेट्रोल यूनिट में स्टैंडर्ड सीवीटी गियरबॉक्स लगाया जाएगा। साथ ही पेट्रोल यूनिट में मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया जाएगा। 
                                 
                            आगामी इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी के लिए यहां पढ़ें

                                   

Honda is all set to launch premium sedan car civic, know here in details
2019 Honda Civic

नई होंडा सिविक का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होगा। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बहुत से फीचर्स जोड़े गए हैं। बता दें,  कीमतों को कम करने के लिए सिविक को लोकली असेंबल करने पर विचार कर रहा है। इसलिए कंपनी थाइलैंड स्थित होंडा के प्रोडक्शन प्लांट से सिविक के पार्ट को भारत में इंपोर्ट करेगी। जिन्हें भारत में ही असेंबल करके बेचा जाएगा। लांच होने के बाद इस नई जनरेशन कार Civic का मुकाबला टोयोटा करोला, हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कार 12 से 16 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed