{"_id":"59a51a364f1c1bc1018b46ef","slug":"honda-has-introduced-jazz-privilege-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने लॉन्च किया जैज का 'Privilege Edition'","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा ने लॉन्च किया जैज का 'Privilege Edition'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
होंडा जैज
त्योहारों का सीजन आते ही कार कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देती हैं। इसे देखते हुए जापानी निर्माता होंडा ने जैज का नया वेरिएंट 'Privilege Edition' लॉन्च किया है। नए वेरिएंट को कंपनी ने नया इंफोटेनमेंट, बेहतर इंटीरियर और नए फीचर के साथ लॉन्च किया है।
विज्ञापन
अगर एक्सटीरियर की बात करें तो कंपनी ने केवल इस कार के रियर व्यू में बदलाव किया है। वहीं इंटीरियर में कंपनी ने नए सीट कवर और प्रीमियम फ्लोर मैट दिए हैं। इसके साथ ही कार में नया DIGIPAD इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: कंपनियों ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, हैचबैक कारों पर मिल रही है 65 हजार रुपये तक की छूट
विज्ञापन
इसके अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आपको 3D नेविगेशन, 1.5GB इंटरनल मीडिया मेमोरी, मिरर लिंक सपोर्ट फ्रॉम स्मार्टफोन, इंटरनेट एक्सेस फॉर ब्राउजिंग, ईमेल और लाइव ट्रैफिक के फीचर भी मिलते हैं।
कंपनी ने नई जैज Privilege Edition को जैज वी एमटी (पेट्रोल और डीजल) और वी सीवीटी पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च किया है। V MT Privilege Edition की कीमत 7,36,358 रुपये है जबकि MT Privilege Edition की कीमत 8,82,302 रुपये है।