धांसू फीचर्स से लैस Honda CR-V का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, पढ़ें कीमत और खासियतें
होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने अपनी Honda CR-V फ्लैगशिप एसयूवी का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को भारतीय बाजार में 29.49 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है।
Honda CR-V के स्पेशल एडिशन मॉडल में कई कॉस्मैटिक अपग्रेड्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह स्पेशल एडिशन, फेसलिफ्टेड CR-V मॉडल पर बेस्ड है। इसके रेगुलर मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 28.27 लाख रुपये है। यानी स्पेशल एडिशन की कीमत 1.23 लाख रुपये ज्यादा है।
Introducing Honda CR-V Special Edition, a car built for the leaders & the game changers! Enjoy Hands-free Power Tailgate, Sophisticated New R18 Diamond Cut Alloy Wheels, Active Cornering Lights and more! Know more: https://t.co/E1cnzTagtz #CraftedForTheMasters #CRVSpecialEdition pic.twitter.com/Bf9FmhTErd
— Honda Car India (@HondaCarIndia) October 27, 2020
इस प्रीमियम एसयूवी में नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैम्प्स के साथ डीआरएल के साथ एक्टिव कॉर्नरिंग लाइट और एलईडी फॉग लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्पेशल एडिशन वाली CR-V को पांच रंगों में उपलब्ध है। इसमें गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, मॉडर्न स्टील मैटेलिक, रेडिएंट रेड और लूनर सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं।
इसके केबिन में हल्के कॉस्मैटिक बदलाव के साथ कई फीचर दिए गए हैं। इनमें फ्रंट पैसेंजर सीट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, फॉग लैंप्स के लिए कॉर्नरिंग फंक्शन और ऑटो-क्लोजिंग विंग मिरर्स शामिल हैं। इस एसयूवी में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, ब्रैंड लेन वॉच कैमरा, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक थ्रॉफ, छह एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल लॉन्च असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिए गए हैं।
Honda CR-V की स्पेशल एडिशन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, SOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6,500 आरपीएम पर 152 bhp की मैक्सिमम पावर और 4,300 आरपीएम पर 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) दिया गया है।