{"_id":"5fb293ad8ebc3e9bc919ab20","slug":"honda-civic-sedan-next-generation-to-debut-on-17-november-honda-releases-teaser-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Civic का नया मॉडल 17 नवंबर को होगा पेश, टीजर वीडियो में दिखी पहली झलक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda Civic का नया मॉडल 17 नवंबर को होगा पेश, टीजर वीडियो में दिखी पहली झलक
Mon, 16 Nov 2020 08:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Honda Civic Teaser
- फोटो : Honda
जापानी कार निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी प्रीमियम लग्जरी सेडान कार Civic (सिविक) के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का टीजर वीडियो जारी किया है। यह Honda Civic (होंडा सिविक) कार की 11वीं पीढ़ी का मॉडल होगा और कंपनी इसे 17 नवंबर को पेश करने वाली है। हालांकि कुछ समय पहले नई सिविक के पेटेंट डिजाइन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई थीं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार का लुक कैसे होगा। होंडा के नए वीडियो टीजर में आनेवाली नई कार के कई हिस्से नजर आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नया डिजाइन
माना जा रहा है कि होंडा 17 नवंबर को नेक्स्ट-जेनरेशन सिविक का प्रोटोटाइप वर्जन पेश करेगी। हालांकि, नया मॉडल उत्पादन के लिए तैयार बताया जा रहा है। होंडा कार पर से लाइव स्ट्रीम के दौरान पर्दा हटाएगी जो गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

क्या होगा नया
सिविक के नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल में बिल्कुल नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है। नया मॉडल में मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले अपडेटेड फीचर्स दिए जाएंगे। लीक हुई पेटेंट तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि बाहरी डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कार के पिछले हिस्से के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

View this post on Instagram
कब होगी बिक्री
होंडा सिविक की 11वीं पीढ़ी की बिक्री अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद भारत में इस मॉडल के उतारे जाने की संभावना है। होंडा सिविक को भारत में बहुत छोटे बाजार में उतारा जा रहा है, जहां उसका मुकाबला Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) और Hyundai Elantra (ह्यूंदै इलेंट्रा) जैसी गाड़ियों से होगा। होंडा सिविक का मौजूदा जेनरेशन 2019 में लॉन्च किया गया था। इसे 2020 में बीएस6 मानकों वाले पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल इंजन के साथ अपग्रेड किया गया था।

होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल
सिविक होंडा का दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। अपने आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, दमदार ड्राइविंग परफॉर्मेंस, सुरक्षा और प्रमुख तकनीकों में बदलाव एवं इनोवेशन के साथ ग्राहक को यह सेडान कार एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।