{"_id":"61741d0f0d3a6e7da7123a90","slug":"honda-city-hatchback-to-replace-honda-jazz-in-this-country-honda-city-hatchback-2021-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda: इस देश में Jazz होगी बंद, आ रही है नई होंडा City हैचबैक, मिलेंगे शानदार फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda: इस देश में Jazz होगी बंद, आ रही है नई होंडा City हैचबैक, मिलेंगे शानदार फीचर्स
Sat, 23 Oct 2021 08:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 23 Oct 2021 08:02 PM IST
सार
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Honda Jazz (होंडा जैज) को मलयेशिया के बाजार में बंद करने वाली है। कार निर्माता ने इस कार को नई City (सिटी) हैचबैक कार से रिप्लेस करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Honda City Hatchback RS
- फोटो : WikiMedia (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Honda Jazz (होंडा जैज) को मलयेशिया के बाजार में बंद करने वाली है। कार निर्माता ने इस कार को नई City (सिटी) हैचबैक कार से रिप्लेस करने का फैसला किया है। होंडा ने थाईलैंड और इंडोनेशिया में कार लॉन्च करने के एक साल बाद मलयेशिया में सिटी हैचबैक को उतारने का एलान किया है।
होंडा इस समय भारतीय बाजार में 7.65 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर जैज प्रीमियम हैचबैक कार की बिक्री करती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल सिटी हैचबैक को जल्द ही भारत में लाने की किसी योजना का एलान नहीं किया है।
साइज
2022 सिटी हैचबैक पुराने जैज मॉडल की तुलना में लंबी और चौड़ी है। सिटी हैचबैक की लंबाई 4,345 mm, ऊंचाई 1,488 mm और चौड़ाई 1,748 mm है। सिटी हैचबैक का व्हीलबेस इसके सेडान वर्जन के समान 2,589 mm है। हालांकि, यह जैज से ज्यादा बड़ा है।

नई सिटी हैचबैक का टीजर जारी
Honda City Hatchback Teaser
- फोटो : Honda
होंडा ने आनेवाली सिटी हैचबैक कार का एक टीजर जारी किया है। 2022 सिटी हैचबैक को दो ट्रिम्स में पेश किए जाने की संभावना है। स्टैंडर्ड वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ स्टैंडर्ड 1.0-लीटर इंजन और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर DOHC VTEC टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
स्टैंडर्ड 1.0-लीटर इंजन 5,500 5,500 पर 120 hp का अधिकतम पावर और 2,000 से 4,500 rpm पर 173 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूरो 5 मानकों को पूरा करती है और इसका CO2 उत्सर्जन स्तर सिर्फ 100 ग्राम प्रति किलोमीटर है।
RS वर्जन
RS वर्जन के लिए, होंडा कार को 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो इंजन से लैस करने की संभावना है। सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा यह इंजन 110 hp का पावर और 173 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
इंडोनेशिया में बिक्री किए जा रहे RS वर्जन में इस समय 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 111 hp का पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
शानदार फीचर्स
होंडा सिटी हैचबैक इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ड्राइव (i-MMD) हाइब्रिड सिस्टम और होंडा कनेक्ट से लैस है, जो एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए ड्राइवर और कार को कनेक्ट करता है। इसके साथ ही यह तुलनात्मक रूप से फुल सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।