{"_id":"5fdf64b98ebc3e3b884c9974","slug":"honda-cars-will-become-expensive-in-india-from-january-2021-says-media-reports","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनवरी महीने से भारत में महंगी हो जाएंगी Honda की कारें- सूत्र","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जनवरी महीने से भारत में महंगी हो जाएंगी Honda की कारें- सूत्र
Sun, 20 Dec 2020 08:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 20 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Honda Cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India Ltd-HCIL) नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान की दिग्गज कार निर्माता एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कंपनी अपने कारों की कीमतों को कितना बढ़ाएगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।
विज्ञापन
कंपनी के डीलरों और इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि कंपनी अगले महीने से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। होंडा कार्स भारतीय बाजार में अपनी कई कारों की बिक्री करती है। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान Amaze सबसे सस्ता मॉडल है। वहीं, प्रीमियम एसयूवी CR-V कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी है। होंडा की कारों की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.17 लाख रुपये है, जो इसके प्रीमियम मॉडल पर 28.71 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में अगर आप इन कारों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा के अलावा ह्यूंदै, मारुति सुजुकी, रेनो इंडिया, एमजी मोटर इंडिया और महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियों ने भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी हैं। हालांकि, रेनो इंडिया और एमजी मोटर इंडिया के अलावा बाकी सभी कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं है।
Honda के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बंद हुआ कारों का प्रोडक्शन- मीडिया रिपोर्ट्स
इससे पहले होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने ग्रेटर नोएडा में अपने प्रोडक्शन यूनिट को बंद कर दिया है। हालांकि, इसका दावा अभी केवल मीडिया रिपोर्ट्स में ही किया जा रहा है। यानी कंपनी ने अभी इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। होंडा के ग्रेटर नोएडा यूनिट में Honda City, Civic और CR-V जैसी कारें बनाई जाती हैं। ऐसे में अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही होती हैं, तो इन कारों की प्रोडक्शन पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लांट में दिसंबर की शुरुआत से ही प्रोडक्शन बंद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कारों का प्रोडक्शन अब कंपनी के राजस्थान प्लांट में होगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा के प्लांट में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस और R&D डिपार्टमेंट होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कारों का प्रोडक्शन अब कंपनी के राजस्थान प्लांट में होगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा के प्लांट में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस और R&D डिपार्टमेंट होगा।