फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda car offers july 2020 honda city 4th generation price in india honda city engine specifications honda city fourth generation specs honda cars india

Honda City की चौथी जेनरेशन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट, करें 1.60 लाख रुपये तक की बचत

Wed, 22 Jul 2020 01:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2020 01:14 PM IST
सार

  • जापानी वाहन निर्माता नई Honda City के लॉन्च के बाद भी चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी की बिक्री जारी रखेगी।
  • और सिर्फ इतना ही नहीं - भारत में लोकप्रिय सेडान कार का पुराना मॉडल बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन
honda car offers july 2020 honda city 4th generation price in india honda city engine specifications honda city fourth generation specs honda cars india
Honda City - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम सेडान कार Honda City (होंडा सिटी) का लेटेस्ट पांचवीं पीढ़ी का मॉडल, पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया है। सामान्य तौर पर इसका मतलब है कि इस नई कार के पुराने पीढ़ी के मॉडल को बंद कर दिया गया होगा। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, कंपनी ने ऐसा नहीं किया है। यानी जापानी वाहन निर्माता अभी भी चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी की बिक्री जारी रखेगी। और सिर्फ इतना ही नहीं - भारत में लोकप्रिय सेडान कार का पुराना मॉडल बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। चौथी-पीढ़ी की होंडा सिटी सेडान कार 1,60,000 रुपये तक की छूट और फायदे के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन

क्या है ऑफर 
होंडा सिटी के पुराने मॉडल पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो यह सिटी का पेट्रोल मॉडल है। कंपनी इस सेडान कार के साथ दो फायदे दे रही है-   नकद डिस्काउंट और अतिरिक्त डिस्काउंट (एक्सचेंज डिस्काउंट)। भारत में ग्राहक एक नई होंडा कार खरीदने के लिए अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करते हैं एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि ये ऑफर केवल 31 जुलाई तक और स्टॉक की उपलब्धता तक मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी पीढ़ी की BS6 होंडा सिटी पेट्रोल पर मिलने वाला ऑफर 

SV MT और V MT वेरिएंट्स 
नगद डिस्काउंट: 15,000 रुपये तक 

V CVT वेरिएंट 
नगद डिस्काउंट: 31,000 रुपये तक 
कार एक्सचेंज डिस्काउंट: 20,000 रुपये 
विज्ञापन

VX MT वेरिएंट 
नगद डिस्काउंट: 55,000 रुपये तक 
कार एक्सचेंज डिस्काउंट: 35,000 रुपये 

VX CVT वेरिएंट 
नगद डिस्काउंट: 70,000 रुपये तक 
कार एक्सचेंज डिस्काउंट: 50,000 रुपये 

ZX MT वेरिएंट 
नगद डिस्काउंट: 80,000 रुपये तक 
कार एक्सचेंज डिस्काउंट: 50,000 रुपये 

ZX CVT वेरिएंट 
नगद डिस्काउंट: 110,000 रुपये तक 
कार एक्सचेंज डिस्काउंट: 50,000 रुपये 

यानी ZX CVT वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.60 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 

इंजन और माइलेज 
होंडा सिटी की चौथी जेनरेशन मॉडल में 1497cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 119 ps का पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। होंडा के मुताबिक चौथी पीढ़ी की सिटी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

कीमत
होंडा सिटी की चौथी जेनरेशन मॉडल की दिल्ल में एक्स-शोरूम कीमत 9.91 लाख से शुरू होती है टॉप मॉडल की कीमत 14.31 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed