होंडा की ये 4 आक्रमक बाइक जल्द मचाएंगी धमाल, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी इन बाइक्स को लेने का मन बना रहे हैं तो आप इन्हे मुंबई और दिल्ली स्थित होंडा विंग वर्ल्ड आउटलेट्स पर बुक कर सकते हैं। हालांकि अभी तक बुकिंग राशि का कोई खुलासा नहीं किया गया है। तो आइए बताते हैं इन बाइक्स के फीचर्स से जुड़ी जानकारी ।
होंडा CB1000R+
होंडा CB1000R+ एक कैफे रेसर स्टाइलिंग बाइक है जिसमें 1000 सीसी का इनलाइन-4 इंजन दिया जाएगा, जो 189 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 14.46 रुपए है।
होंडा CBR1000RR फायरब्लेड 1000 सीसी सेगमेंट वाली देश में ही नहीं दुनिया की सबसे प्रसिद्व बाइक्स में से एक है। इस बाइक में CB1000R+ वाला ही इंजन लगा है जो 189 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 16.43 लाख रुपए है।
होंडा CBR1000RR फायरब्लेड SP
होंडा CBR1000RR फायरब्लेड SP की बात करें तो इसके भी इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें भी 1000 सीसी का इनलाइन-फोर इंजन लगा है जो 189 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है, लेकिन यह बाइक एक रेसिंग सेगमेंट की बाइक है। जिसकी कीमत 19.28 लाख रुपए है।
होंडा गोल्ड विंग टूर DCT
होंडा गोल्ड विंग टूर DCT में 1833 सीसी का फ्लैट-6 इंजन दिया गया है। जो 124 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा की यह बाइक 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है। जिसकी कीमत 27.79 लाख रुपए है।
2019 CBU लाइन-अप के मौके पर होंडा मोटरसाइकिल के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर प्रेज़िडेंट यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा आने वाले साल में होंडा के ये मॉडल्स राइडर को अनोखा अनुभव देंगे।