फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda activa crocess 15 million units sales milestone

होंडा एक्टिवा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.5 एक्टिवा बिकीं

Sat, 29 Apr 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
honda activa crocess 15 million units sales milestone

होंडा ने अपनी चर्चित ऑटोमेटिक स्कूटर एक्टिवा के जरिए ऑटो जगत में मील का पत्थर स्थापित कर लिया है। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने बताया कि कंपनी ने अपने ऑटोमेटिक स्कूटर एक्टिवा की 1.5 करोड़ यूनिट्स बेच ली है। एक्टिवा भारत का पहला ऑटोमेटिक स्कूटर है जिसने इस आंकड़े को पार किया है। होंडा के इस स्कूटर एक्टिवा का निर्माण केवल गुजरात प्लांट में होता है। 

विज्ञापन


होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर इंडिया के सीईओ मिनोरू काटो का कहना है कि स्कूटर वैश्विक तौर पर लोगों की पसंद बनता जा रहा है, खास करके भारत, थाइलैंड और इंडोनेशिया में लोगों की पसंद तो ऑटोमेटिक स्कूटर ही है। पिछले सात सालों में देश भर में स्कूटर सेग्मेंट की हिस्सेदारी 16 फीसदी से 32 फीसदी हो गई है। इस सेगमेंट में एक्टिवा पहली पसंद बनकर उभरा है। 
विज्ञापन


होंडा एक्टिवा पहली बार 2001 में लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के बाद पहले साल में स्कूटर की 55,00 यूनिट्स बिकी थी। लॉन्चिंग के अगले तीन सालों में एक्टिवा अपने सेगमेंट का लीडिंग स्कूटर बनता चला गया। 2012-13 में एक्टिवा ने 10 लाख स्कूटर बेचने का आंकड़ा छू लिया। 2016-17 में यह आंकड़ा 27.59 लाख तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed