फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda City ZX in high demand, commands the highest waiting period

होंडा सिटी की बढ़ी डिमांड, तीन महीने तक की चल रही वेटिंग

Tue, 18 Apr 2017 10:42 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Honda City ZX in high demand, commands the highest waiting period
होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा ने कुछ महीनों पहले ही चर्चित सेडान कार सिटी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी ने कार को 8.49 लाख रुपये की पेट्रोल बेस्ड वेरिएंट की कीमत पर लॉन्च किया था। जबकि इस कार का टॉप वेरिएंट सिटी जेडएक्स डीजल की कीमत 13.57 लाख रुपये है।

विज्ञापन


लॉन्चिंग के कई महिने बीत जाने के बाद भी कार का वेटिंग टाइम बढ़ता ही जा रहा है। इस कार की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कार का वेटिंग टाइम तीन महीन तक हो गया है। कार के अपडेटेड वेरिएंट में एलईडी हेड लैंप, फॉग लैंप, डेटाइम रनिंग लैंप और टेल लैंप में एलईडी का फीचर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नई सिटी में रेन सेंसर वाइपर, बूट स्पायलर और बड़ा व्हील दिया गया है। टॉप वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग दिए हैं, कार के अन्य मॉडल में केवल दो एयरबैग का विकल्प मिलता है। हालांकि होंडा सिटी वीएक्स वेरिएंट के लिए कोई भी वेटिंग पिरियड नहीं है।

कार के अन्य लोवर वेरिएंट्स पर तीन हफ्तों का वेटिंग टाइम चल रहा है। नई सिटी 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। कार में 5 स्पीड वाला मैन्यूअल और सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 17.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट 25.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed