फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Activa 125 BS6 recalled because of two major faults

सावधान! Honda के इस स्कूटर में आई दो बड़ी खराबी, इस तरह लगाएं गड़बड़ी का पता

Thu, 27 Feb 2020 04:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 27 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 125 BS6 recalled because of two major faults
Honda Activa 125 - फोटो : Google

Honda Activa 125 BS6 की हाल ही में बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन अब कंपनी इसे रिकॉल कर रही है। दरअसल कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि स्कूटर के ऑयल गेज में खराबी आ गई है। इसके अलावा इस स्कूटर के फैन कूलिंग कवर को भी लेकर शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में अब कंपनी ने स्कूटर्स को रिकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी की तरफ से फोन जाने लगे हैं। हालांकि, Activa 125 BS6 के ग्राहक खुद भी पता लगा सकते हैं कि उनके स्कूटर में खराबी आई है कि नहीं। इसके लिए ग्राहकों को अपना VIN नंबर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च करना होगा।

विज्ञापन

अब तक Honda की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि ऑयल गेज और फैन कूलिंग कवर पूरी तरह से खबरा हो चुके हैं या इनमें छोटी खराबियां आई हैं। इसके अलावा अभी यह भी नहीं बताया गया है कि खराब पार्ट्स को बदला जाएगा या फिर उन्हें मॉडिफाइड करके रिपेयर किया जाएगा। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Honda केवल अपने BS6 Activa 125 के यूनिट्स को ही रिकॉल करेगी। यानी इससे पहले के किसी भी यूनिट्स को रिकॉल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Honda ने अपनी Activa 125 BS6 को 67,490 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था। इस स्कूटर के टॉप-एंड मॉडल की कीमत 74,490 रुपये है।

विज्ञापन

Honda Activa 125 में BS-6 मानक वाला 124 सीसी, का फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है। इसका इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 bhp की पावर जनरेट करता है। 

नई Honda Activa 125 की लंबाई 1850 मिलीमीटर, चौड़ाई 707 मिलीमीटर और ऊंचाई 1170 मिलीमीटर है। इसका व्हीबलेस 1260 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 169 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 712 मिलीमीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed