{"_id":"5f9c01548ebc3e5be028cb4a","slug":"honda-2wheelers-india-expands-bigwing-network-in-mumbai-and-bangalore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने अपने बिगविंग नेटवर्क का बेंगलुरु और मुंबई में किया विस्तार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा ने अपने बिगविंग नेटवर्क का बेंगलुरु और मुंबई में किया विस्तार
Fri, 30 Oct 2020 06:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
होंडा ने अपने होंडा बिगविंग का दो और शहरों में किया विस्तार
- फोटो : Honda 2Wheelers India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दो शहरों मुंबई और बेंगलुरु में अपने बिगविंग टॉपलाईन नेटवर्क का विस्तार किया है। इससे अब होंडा के आइकॉनिक सिल्वर विंग मार्क के साथ, होण्डा बिग विंग टॉपलाईन पश्चिम और दक्षिण के प्रीमियम मोटरसाइकल उपभोक्ताओं को सर्विस देगा। बता दें कि इससे पहले होंडा ने पिछले साल हरियाणा के गुरूग्राम में पहले बिग विंग टॉपलाईन का उद्घाटन किया था। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बिगविंग कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप चैन है, जहां होंडा की प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री होती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महानगरों और अन्य मांग केन्द्रों में होण्डा की बिगविंग टॉपलाईन, प्रीमियम मोटरसाइकल रीटेल फोर्मेट का नेतृत्व कर रही है। वहीं, मार्की होंडा बिगविंग टॉपलाईन में कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकलों की पूरी रेंज शामिल होगी। इनमें H’ness CB350, 2020 CBR1000RR-R Fireblade, 2020 CBR1000RR-R Fireblade SP और एडवेंचर टूरर 2020 Africa Twin Adventure Sports शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो नए बिगविंग टॉपलाईन के बारे में बात करते हुए यदविंदर सिंह गुलरिया, डायरेक्टर-सेल्स एंड मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, सितंबर महीने में हमारी नई ग्लोबल मोटरसाइकल H’ness CB350 मिड-साइज मोटरसाइकल राइडरों में नया जोश लेकर आई है और इसे शानदार शुरुआती प्रतिक्रिया मिली है। हम अपने उपभोक्ताओं को सही मायनों में बेजोड़ अनुभव देने के लिए होंडा बियविंग (होंडा के एक्सक्लुसिव प्रीमियम मोटरसाइकल नेटवर्क) का विस्तार कर रहे हैं। आज हमें होंडा की पूरी प्रीमियम मोटरसाइकल रेंज के लिए बेंगलुरु और मुंबई में अपने मार्की बियविंग टॉपलाईन का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा, "आने वाले समय में 500 सीसी तक की मिड साइज मोटरसाइकलों के लिए बिगविंग और मोटरसाइकलों की सम्पूर्ण रेंज के लिए, बियविंग टॉपलाईन उपभोक्ताओं के लिए होंडा की मोटरसाइकलों का रोचक अनुभव लेकर आएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "आने वाले समय में 500 सीसी तक की मिड साइज मोटरसाइकलों के लिए बिगविंग और मोटरसाइकलों की सम्पूर्ण रेंज के लिए, बियविंग टॉपलाईन उपभोक्ताओं के लिए होंडा की मोटरसाइकलों का रोचक अनुभव लेकर आएगी।"