फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hitler's favourite car beetle car production will end next year

हिटलर की 70 साल पुरानी कार बीटल को फॉक्सवैगन ने कहा अलविदा

Sun, 16 Sep 2018 02:29 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
hitler's favourite car beetle car production will end next year
hitler's car beetle

जर्मनी के तानाशाह हिटलर को तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप उनकी मनपसन्द कार रह चुकी बीटल के बारे में जानते हैं। यह कार अब अपने उत्पान के अंतिम दिनों में है। लगभग 70 साल से इस कार ने दुनिया भर की सड़कों पर एक खास पहचान बनायी है।

विज्ञापन


बीटल की र्निमाता कंपनी फॉक्सवैगन ने एक बयान जारी कर इसके जल्द बन्द होने की बात कही है। फॉक्सवैगन इस कार की दो यूनिट का उत्पादन कर 2019 में इसे बंद कर देना चाहती है। बता दें,फर्डिनांड पॉर्श ने इस कार को हिटलर के समर्थन से बनाया था। जो कि पोर्श कार कंपनी के फाउंडर थे। पॉर्श ने हिटलर की देखरेख में ही 1937 में आम लोगों की कार बनाने वाली फैक्ट्री गठित की थी।
विज्ञापन


दरअसल,अमेरिका में फॉक्सवैगन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी हिनरिक वोएबकेन ने एक बयान में कहा कि 'हम अमेरिकी परिवारों की जरूरत के हिसाब से उपयुक्त इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि कभी भी 'कभी नहीं' नहीं कहना चाहिए। तीन पीढ़ियों और करीब सात दशकों से अधिक समय बाद बीटल का बंद होना  इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

hitler's favourite car beetle car production will end next year
hitler's car beetle

इस कार को डिज्नी की 1968 की फिल्म 'दी लव बग' से बेशुमार लोकप्रियता मिली थी। यह फिल्म में एक ऐसी फॉक्सवैगन कार की कहानी थी जो खुद सोच सकती थी। अंतिम बीटल एलबम 'एब्बी रोड' की पृष्ठभूमि में भी यह सबसे मुख्य कार रही ।

कार एंड ड्राईवर के अनुसार, अमेरिका में 1979 में बीटल की बिक्री बंद कर दी गयी थी। हालांकि मैक्सिको और ब्राजील में इसका उत्पादन जारी रहा। लेकिन बाद में कंपनी ने 'न्यू बीटल' को 1997 में अमेरिकी बाजार में पेश किया। बीटल की अमेरिका में बिक्री 2017 में 3.2 प्रतिशत गिरकर 15,667 इकाइयों पर आ गयी थी। जिसके चलते कंपनी बदलाव की स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed