{"_id":"5fa7dee10f9e307a047c9ab4","slug":"high-security-registration-plate-home-delivery-started-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की शुरू हुई होम डिलीवरी, SMS के जरिए मिलेगी जानकारी, देने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की शुरू हुई होम डिलीवरी, SMS के जरिए मिलेगी जानकारी, देने होंगे इतने रुपये
Mon, 09 Nov 2020 10:56 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Number Plates
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। बता दें कि दिल्ली में एक नवंबर से एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर की ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू कर दी गई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक एक नवंबर से अब तक 17000 ऑनलाइन बुकिंग मिल चुकी है। इनमें से 10 फीसदी वाहन मालिकों ने होम डिलीवरी का विकल्प चुना है।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी के लिए वाहन मालिकों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इनमें दो-पहिया वाहन के लिए 150 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया है कि एचएसआरपी और कोडेड स्टिकर लगाने की पूरी प्रक्रिया की ग्राहकों को एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
एचएसआरपी के खोने या चोरी होने पर अब दर्ज करानी होगी FIR
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों के प्रमुख सचिवों, परिवहन आयुक्तों को एचएसआरपी को बदलने संबंधी नए नियमों की सूची भेजी है। इसके मुताबिक वाहनों में लगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अगर खो जाती है, चोरी हो जाती है या टूट जाती है, तो वाहन मालिक को एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद एफआईआर की कॉपी को वाहन- 4 पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद नई एचएसआरपी लग पाएगी। इसके अलावा एचएसआरपी केवल परिवहन विभाग की तरफ से अधिकृत कंपनी या वाहन के डीलर्स ही लगा सकेंगे।
एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।
एचएसआरपी की ऑनलाइन बुकिंग हुई आसान
अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान हो गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर अब आपको किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है। अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।