{"_id":"5cc961c4bdec22072841f650","slug":"hero-xtreme-200s-launched-in-india-priced-at-rs-98500","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Xtreme 200S भारत में हुई लांच, स्पीडोमीटर पर देख सकेंगे नेविगेशन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Xtreme 200S भारत में हुई लांच, स्पीडोमीटर पर देख सकेंगे नेविगेशन
Wed, 01 May 2019 02:37 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 01 May 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Hero
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Xtreme 200S को लांच करके हीरो मोटोकॉर्प ने सभी को चौंका दिया। Xtreme 200S एक full-faired बाइक है। लॉन्च के समय इसे HX200R या करिज्मा कहे जाने की अफवाह थी। इस लांच से ठीक पहले कंपनी ने XPulse 200 और XPulse 200T को लांच किया था।
विज्ञापन
कीमत
बात कीमत की करें तो Xtreme 200S की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 98,500 रुपये रखी है। बाइक को रेड, ब्राउन और ब्लैक तीन कलर वैरिएंट में उतारा है। इसका मुकाबला सुजुकी जिक्सर SF, बजाज पल्सर RS 200 और यामाहा YZF-R15 V3.0 से होगा। हीरो के सभी डीलरशिप पर Xtreme 200S की बुकिंग ओपन हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फीचर्स
इसके रियर में 7 तरीके से एडजस्ट होने वाला मोनोशॉक दिया है जिसे जरूरत के हिसाब से आप एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें फुल-LED हेडलैंप और टेललैंप मिलेंगे। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ इनेबल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है जिसमें नेविगेशन, गियर पोजिशन, फ्यूल के साथ कई दूसरी डिटेल डिस्प्ले में देख पाएंगे।
इंजन
बात Xtreme 200S के इंजन की करें तो इसमें 199.6 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 18.1 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक के फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक दिया है।
साथ ही इसमें सिंगल चैनल ABS भी शामिल है।
साथ ही इसमें सिंगल चैनल ABS भी शामिल है।