फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero XPulse 200 and XPulse 200T Launched In India

हीरो ने XPulse 200 और XPulse 200T को लांच करके मार्किट में मचाया तहलका

Wed, 01 May 2019 01:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 01 May 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Hero XPulse 200 and  XPulse 200T Launched In India
Hero
हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी दो नई बाइक्स XPulse 200 और XPulse 200T को लांच कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को सबसे पहले EICMA 2017 में पेश किया था और उसके बाद ऑटो एक्सपो 2018 में इनका प्रोडक्शन मॉडल पेश किया था। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इन दोनों बाइक्स में..
विज्ञापन

 
 

कीमत

बात कीमत की करें तो हीर XPulse 200 की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 97 हजार रुपये रखी है। जबकि XPulse 200T  की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी है। ऑफ-रोड और टूअरिंग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को मार्किट में उतारा है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

बात इंजन की करें तो XPulse 200 और XPulse 200T में 200cc  का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 18.4 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ब्रेकिंग के दोनों ही बाइक्स में सिंगल चैनल ABS और डिस्क ब्रेक्स स्टैण्डर्ड हैं।
 
विज्ञापन

फीचर्स

हीरो ने XPulse 200 और XPulse 200T में कई कम्पोनेंट्स Xtreme 200R से लिए हैं। XPulse 200 की बात करें तो इसके फ्रंट में 21 इंच व्हील के साथ स्पोक्ड व्हील्स और रियर में एक 18-इंच व्हील दिए हैं। इसके अलावा इसमें हाई माउंटेड मडगार्ड, इंजन बैश प्लेट, हाई माउंटेड एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। वही XPulse 200T एक रोड-फ्रेंडली बाइक है और इसमें पारंपरिक एग्जॉस्ट और एक टॉल विंडस्क्रीन दी गई है। वही बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फुल-LED हेडलैंप और एक LED टेललाइट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed