फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero Pleasure Plus Platinum Edition launched in India at Rs 60950

नवरात्रि से एक दिन पहले Hero Pleasure+ का Platinum एडिशन लॉन्च, पढ़ें कीमत और खासियतें

Fri, 16 Oct 2020 06:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 16 Oct 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Hero Pleasure Plus Platinum Edition launched in India at Rs 60950
Hero Pleasure Plus Platinum Edition - फोटो : Hero MotoCorp

Hero MotoCorp ने नवरात्रि से एक दिन पहले अपनी नई Pleasure+ Platinum एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 60,950 रुपये है। रेगुलर मॉडल के टॉप स्पेसिफिकेशन अलॉय व्हील वेरिएंट से Platinum एडिशन की कीमत 2,000 रुपये ज्यादा है। इसमें नई स्टाइलिंग थीम दी गई है। इसमें नया मैट ब्लैक कलर के साथ ब्राउन इनर पैनल्स दिए गए हैं। नए स्कूटर के रियर-व्यू मिरर्स, मफलर प्रोटेक्टर, हैंडलबार के किनारों और फेंडर स्ट्रिप पर क्रोम एक्सेंट दिए गए हैं, जो इसके लुक को पहले के मुकाबले काफी स्टाइलिश बना रहे हैं।

विज्ञापन

 

Hero Pleasure+ Platinum में डुअल टोन सीट के साथ प्लेटिनम हॉट स्टैंपिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 3D लोगो बैज दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को लो-फ्यूल इंडीकेटर मिलेगा। इससे पहले Hero ने हाल ही में अपनी Maestro Edge 125 Stealth एडिशन और Glamour Blaze एडिशन को इसी महीने भारत में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Pleasure+ Platinum में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही बीएस6 कम्प्लायंट वाला 110 सीसी का इंजन दिया गया है, जो फ्यूल इजेक्शन और XSens तकनीक से लैस है। इसका इंजन 7,000 आरपीएम पर  8 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि बीएस4 मॉडल की तुलना में इसमें 10 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा।

विज्ञापन

Hero Maestro Edge 125 Stealth भारत में हुई लॉन्च

Hero Pleasure Plus Platinum Edition launched in India at Rs 60950
Hero Maestro Edge 125 Stealth - फोटो : Hero MotoCorp
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Hero Maestro Edge 125 स्कूटर का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया। हीरो ने भारतीय बाजार में Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन को 72,950 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है।

Maestro Edge 125 Stealth: में क्या है खास?

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इसमें नया मैट ग्रे कलर शेड और थीम के साथ नया बॉडी ग्राफिक्स दिया गया है। नए स्कूटर में प्रीमियम 'Stealth' क्रेस्ट बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कार्बन फाइबर टेक्सचर्ड स्ट्रिप्स, टोन-ऑन-टोन स्ट्रिप्स दी गई है, जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed